फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Senior citizens above 70 years of age will get free treatment under PM-JAY

Mahendragarh-Narnaul News: पीएम-जेएवाई से 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का होगा मुफ्त इलाज

Tue, 29 Oct 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens above 70 years of age will get free treatment under PM-JAY
फोटो नंबर-14नागरिक अस्पताल में लाइव कार्यक्रम देखते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
नारनौल। धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली से वेब कास्टिंग के जरिए हरियाणा राज्य कार्य योजना (जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य) का शुभारंभ किया। इसके अलावा देश के लिए कई अन्य योजनाओं का भी शुभारंभ किया। स्थानीय स्तर पर नागरिक अस्पताल नारनौल में बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए आम नागरिकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही हैं। ढांचागत विकास के साथ-साथ सरकार ने कई ऐसी योजनाएं चलाई हैं जिनके माध्यम से आम नागरिकों को सुलभ व सस्ता इलाज उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज का विस्तार होगा। इससे सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आय को महत्व दिए बिना स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed