फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seminar conducted regarding Inspire Manak Award and NMMS

Mahendragarh-Narnaul News: इंस्पायर मानक अवाॅर्ड व एनएमएमएस को लेकर किया सेमिनार

Fri, 23 Aug 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 23 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Seminar conducted regarding Inspire Manak Award and NMMS
नारनौल। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार शुक्रवार को निजी स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में इंस्पायर मानक अवाॅर्ड व एनएमएमएस को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सेमिनार में खंड नारनौल के सरकारी स्कूलों के प्राचार्य व मुख्य अध्यापकों ने भाग लिया। जिला इंस्पायर अवाॅर्ड नोडल अधिकारी रविंद्र डीएसएस ने बताया कि इस योजना के तहत प्रतिवर्ष छात्रों से आविष्कारक विचार आमंत्रित किए जाते हैं। इसमें चुने गए विचार को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार की राशि प्रदान की जाती है। खंड इंस्पायर अवार्ड इंचार्ज धर्म सिंह ने कहा कि इस योजना में कक्षा 6 से 10 वीं तक के छात्र भाग ले सकते हैं। बच्चों को किसी यंत्र व मशीन आदि को लेकर उसमें सुधार या नया कुछ बनाने वाले विचार आमंत्रित किए जाते हैं। इसमें बच्चों का विवरण, उनके विचार, चित्र व वीडियो आदि कंप्यूटर पर अपलोड किए जाते हैं। यह कार्य ऑनलाइन होता है। राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने पर उसे विदेश जाने का भी मौका मिलता है। डीएमएस मंगतराम ने एनएमएमएस के बारे में बताया कि इसमें नए बच्चों का नामांकन करवाएं व जिन बच्चों को पहले एनएमएमएस में चुन लिया गया है, उनका हर साल रजिस्ट्रेशन रिन्यू करें ताकि बच्चे को छात्रवृत्ति का लाभ मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed