फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Semester exams will now be held on June 4

Mahendragarh-Narnaul News: सेमेस्टर परीक्षाएं अब 4 जून को होगी

Sat, 31 May 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 31 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Semester exams will now be held on June 4
फोटो नंबर-25राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
नारनौल। महाविद्यालय में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसलिए अब जो 25 मई को सेमेस्टर परीक्षाएं होनी थीं, वह अब 4 जून को सुबह व शाम के सत्र में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के एग्जाम नोटिफिकेशन 6 के अनुसार पहले से निर्धारित 4 जून को सुबह व शाम के सत्र में होने वाली परीक्षा अब 12 जून को आयोजित की जाएगी। इसमें केवल कुछ ही विषय है। वहीं एग्जाम नोटिफिकेशन 7 के अनुसार 25 मई को सुबह व शाम के सत्र में होने वाली परीक्षा अब 4 जून को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

शेड्यूल अनुसार 4 जून को निम्न यूजी व पीजी कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान यूजी 2 सेमेस्टर- इंग्लिश, बीएससी 4 सेमेस्टर- हिन्दी व संस्कृत, बीए 6 सेमेस्टर हिन्दी व संस्कृत, बीकॉम 6 सेमेस्टर कोस्ट अकाउंटिंग-द्वितीय, पीजी 4 सेमेस्टर (एमए/एमकॉम/एमएससी) इकोनॉमिक्स, हिन्दी, हिस्ट्री, बाटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, पर्यावरण विज्ञान, जूलॉजी, एमकॉम, इंग्लिश, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, अंक शास्त्र, कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी, जियोलॉजी, एमएसडब्लू, साइकोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी व योगा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





इंसेट

पीजी कॉलेज में 704 और महिला कॉलेज में 413 पहुंची आवेदन संख्या-
शहर के महाविद्यालय में दाखिलों को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रही। पीजी कॉलेज के दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि शुक्रवार को 75 नए आवेदनों के साथ अब आवेदनों की संख्या 704 हो गई है। वहीं महिला कॉलेज की दाखिला प्रभारी डॉ. ममता सिद्धार्थ ने बताया कि ने बताया कि आज 38 नए आवेदन के साथ संख्या 413 हो गई। वहीं कृष्ण नगर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने बताया कि 30 आवेदनों के साथ अब कुल आवेदनों की संख्या 195 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed