फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Selection of team presenting cultural programs in Independence Day celebrations

Mahendragarh-Narnaul News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाली टीम का चयन

Fri, 09 Aug 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Selection of team presenting cultural programs in Independence Day celebrations
फोटो संख्या:56=राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में 15 अगस्त ​की तैयारियां करते विद्यार्थी--स्र
कनीना। खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली टीमों के चयन के लिए शुक्रवार को खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में निजी व सरकारी स्कूलों की टीम ने प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जीआर स्कूल कनीना, एसडी स्कूल ककराला, हेरिटेज स्कूल मोहनपुर, देवयानी इंटरनेशनल स्कूल, यूरो इंटरनेशनल स्कूल कनीना, यदुवंशी शिक्षा निकेतन, कनीना राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, बीआर स्कूल सेहलंग, जीएल पब्लिक स्कूल कनीना, आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना की टीम का चयन किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि टीमों की फाइनल रिहर्सल 12 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय कनीना में होगी। इस दौरान राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक, राकेश कुमार डीपी, संदीप कुमार, भड़फ स्कूल के मुख्य अध्यापक सत्य प्रकाश, प्राथमिक शिक्षक राजकुमार, अध्यापिका अनीता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed