फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Selection of 30 players in wrestling competition

Mahendragarh-Narnaul News: कुश्ती स्पर्धा में 30 खिलाड़ियों का चयन

Sat, 08 Feb 2025 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Selection of 30 players in wrestling competition
07सीटीके30-छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती करते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : rajauri
रोहतक। केंद्रीय सिविल सेवा में सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड की ओर से अखिल भारतीय सेवा कुश्ती पुरुष व महिला खेल प्रतियोगिता 17 से 20 फरवरी को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को छोटूराम स्टेडियम में चयन के लिए ट्रायल आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें भाग लेने के लिए 30 खिलाड़ियों को चयन किया गया। इसमें 97 किलोग्राम ग्रीको रोमन में रिटोली गांव के नवदीप ने अपने प्रतिद्वंदी को 8-0 से हराया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा सभी विभागों के कर्मचारी व अधिकारियों ने भाग लिया। फ्री स्टाइल पुरुष में 32 कर्मचारियों में 10 का चयन हुआ, ग्रीको रोमन मे 27 कर्मचारियों में 10 का चयन व 10 महिला कर्मचारियों का चयन हुआ। डीएसओ देवेंद्र दहिया ने सभी खिलाड़ियों की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
फ्री स्टाइल महिला में 57 किलोग्राम में पूजा गहलोत, 59 किलोग्राम में संतोष, 62 किलोग्राम में रचना, 50 किलोग्राम पायल, 53 किलोग्राम में प्रियंका, 55 किलोग्राम में मनीषा, 65 किलोग्राम में पिंकी, 68 किलोग्राम में सुमन, 72 किलोग्राम में मुकेश व 76 किलोग्राम में निर्मला सैनी का चयन हुआ। ग्रीको रोमन पुरुष में 55 किलोग्राम में प्रतीक मोर, 60 किलोग्राम में राकेश कुमार, 63 किलोग्राम में पावेल कुमार, 67 किलोग्राम में राजेंद्र सिंह, 72 किलोग्राम में सलीम खान, 77 किलोग्राम में सोनू, 82 किलोग्राम में विनोद, 87 किलोग्राम में सविंद्र, 97 किलोग्राम में नवदीप सिंह, 130 किलोग्राम में राजेश का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री स्टाइल पुरुष में 57 किलोग्राम में नरेश जांगड़ा, 61 किलोग्राम में नरेश, 65 किलोग्राम में रामकेश, 70 किलोग्राम में अमित कुमार, 74 किलोग्राम में आशीष, 79 किलोग्राम में गौरव, 86 किलोग्राम में प्रदीप कुमार, 92 किलोग्राम में धर्मेंद्र, 97 किलोग्राम में देवेंद्र, 125 किलोग्राम में प्रतीक का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed