फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sehlang defeated Talwana by 29 runs

Mahendragarh-Narnaul News: सेहलंग ने 29 रनों से तलवाना को हराया

Fri, 29 Mar 2024 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sehlang defeated Talwana by 29 runs
मंडी अटेली। बाबा भोलागिरि की स्मृति में तलवाना (खेड़ी) में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसपा नेता अतरलाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राॅफी और नगद इनाम प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच सेहलंग और तलवाना के बीच में खेला गया, जिसमें सेहलंग की टीम 29 रन से विजयी रही। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अतरलाल ने शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए तलवाना ग्रामवासियों तथा युवामंडल का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपना हुनर निखारने का मौका मिलता है। प्रतिस्पर्धा से आगे बढ़ने तथा भाईचारा की भावना पैदा होती है। सरपंच पंकज, सुनील शर्मा, छत्रपाल नंबरदार, ओमबीर प्रधान ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की सीख देते हुए खिलाड़ियों से आधुनिक खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर कैप्टन विजय सिंह, कुलदीप, आकाश पंच, सूबेदार जगदीश, बिजेंद्र सिंह, कंवरपाल, अंकुश, रमेश, गुरविन्द्र, बलजीत, देशराज, वेदप्रकाश, सूबेदार महिपाल, हरेंद्र, ईश्वर, अमित, अक्षय, धीरज, प्रीतम, महेश, पवन, जितेंद्र, जोगेंद्र, सुरजपाल, मंजीत, साहिल, अर्जुन, जीतू, भगवान सिंह, कुनाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed