फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seema shared the joy of free bus rides.

Mahendragarh-Narnaul News: सीमा ने बांटी फ्री बस की खुशियां

Tue, 25 Aug 2026 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seema shared the joy of free bus rides.
फोटो नंबर- 14नारनौल डिपो पर खड़ी रोडवेज बस। - फोटो : 1
नारनौल। रक्षाबंधन पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों के लिए सरकार ने फ्री बस की घोषणा की है लेकिन राजस्थान सीमा से सटे महेंद्रगढ़-नारनौल जिले की महिलाओं को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। जिले की तीन तरफ सीमा राजस्थान से लगती है। फ्री यात्रा केवल हरियाणा की सीमा तक ही मान्य होगी।
विज्ञापन

अगर किसी महिला का मायका जयपुर, कोटपूतली या झुंझुनूं में है तो उसे हरियाणा सीमा तक ही मुफ्त यात्रा मिलेगी। इसके बाद राजस्थान की सीमा में सफर के लिए किराया देना होगा। पिछले साल भी कई महिलाओं को हरियाणा और राजस्थान रोडवेज की बस बदलनी पड़ी थी।
विज्ञापन

महिलाओं ने मांग की है कि मुफ्त बस सेवा 29 अगस्त दोपहर 12 बजे तक जारी रहनी चाहिए, क्योंकि कई महिलाएं त्योहार के अगले दिन मायके से लौटती हैं।
सरकार के अनुसार मुफ्त यात्रा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक 36 घंटे रहेगी। सुविधा साधारण रोडवेज बसों में हरियाणा के भीतर तथा दिल्ली और चंडीगढ़ आने-जाने वाली बसों में भी लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed