फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Security increased on Republic Day

Mahendragarh-Narnaul News: गणतंत्र दिवस को लेकर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 26 Jan 2024 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Security increased on Republic Day
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल प्रांगण में शुक्रवार को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन में शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस की तरफ से जिले में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए है। इसके अलावा 300 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वहीं साज-सामान से लैस एक टुकड़ी पुलिस लाइन नारनौल में रिजर्व रखी गई है, ताकि किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से तुरंत प्रभाव से निपटा जा सके। गणतंत्र दिवस के चलते पुलिस द्वारा शहर सहित आसपास के होटल व धर्मशालाओं के रिकार्ड जांच कर संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

इस वर्ष आईटीआई मैदान नारनौल में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव मुख्यातिथि के रूप में तिरंगा झंडा फहराएंगे। इस मौके पर स्कूल विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिलाधीश मोनिका गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर जिला में ड्रोन उड़ाने पर धारा 144 लागू करते हुए पाबंदी लगाई है। ऐसे में कोई नागरिक इन आदेशों की उल्लंघना करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य मार्गाें पर की गई नाकाबंदी
गणतंत्र दिवस को देखते हुए तथा आमजन की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले भारी माल वाहक/वाणिज्य वाहनों के जाने पर रोक लगाई गई है। इसके लिए शहर के सभी मुख्य मार्गाें पर नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। शहरी क्षेत्र में मुख्य रूप से सिंघाना रोड, रेवाड़ी रोड, बहरोड़ रोड, महेंद्रगढ़ रोड सहित निजामपुर रोड पर नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चौक-चौराहों पर रहेंगे पुलिस जवान तैनात

एसपी नितिश अग्रवाल के निर्देशानुसार जिलेभर में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए करीब 300 पुलिस जवान तैनात किए हैं। इसके अलावा विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई हैं। ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने भीड़-भाड़ वाली जगह व बस स्टैंड पर यात्रियों को लावारिस वस्तुओं को नहीं छूने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सूचना नजदीकी थाना या डायल 112 नंबर पर दे। जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए गए हैं तथा राइडर व पीसीआर द्वारा भी गश्त बढ़ा गई गई।

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed