फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Securing 68 Votes, Harish Becomes the New President of Saini Sabha

Mahendragarh-Narnaul News: 68 वोट हासिल कर हरिश बने सैनी सभा के नए प्रधान

Sun, 24 May 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Securing 68 Votes, Harish Becomes the New President of Saini Sabha
फोटाे नंबर-19हरिश सैनी। प्रधान
नारनौल। सामाजिक संस्था सैनी सभा के गवर्निंग बॉडी चुनाव-2026 इस बार रोमांच, उत्साह और कड़े मुकाबलों के कारण चर्चा का केंद्र बने रहे। खासकर महासचिव पद पर जीत और हार का फैसला सिर्फ एक वोट से होने ने पूरे चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया। वहीं प्रधान पद पर हरिश सैनी ने 68 वोट हासिल कर जीत दर्ज कर नए नेतृत्व के रूप में पहचान बनाई।
विज्ञापन

रविवार को रेवाड़ी रोड स्थित सभा भवन में सुबह से ही चुनावी माहौल गर्म रहा। सैनी समाज के लोग बड़ी संख्या में मतदान स्थल पर पहुंचने लगे थे और दोपहर तक वहां भारी भीड़ दिखाई दी। चुनाव प्रक्रिया सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चली।
विज्ञापन

पूर्व में चुने गए 155 कॉलेजियम सदस्यों ने मतदान कर नई कार्यकारिणी का चयन किया। मतदान के दौरान हल्की गहमा-गहमी जरूर हुई लेकिन समाज के वरिष्ठ लोगों ने माहौल को संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पद के मुकाबले में हरिश सैनी ने 68 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार को 29 मतों के अंतर से हराया। सुनील कुमार को 39, रोहताश सैनी को 36 और ओमप्रकाश को 10 वोट मिले। हरिश की जीत को सभा में बदलाव और नए नेतृत्व के प्रति सदस्यों के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।
उपप्रधान पद पर अरुण कुमार ने 67 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके मुकाबले में महेंद्र को 26, मातादीन को 22, मान सिंह को 17, प्रदीप कुमार को 12 और भवानीशंकर को 9 मत मिले।
सबसे रोमांचक मुकाबला महासचिव पद पर देखने को मिला। जयसिंह ने 56 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि रेणु को 55 वोट मिले और वे महज एक वोट से चुनाव हार गईं। सतीश सैनी को 33 और प्रेमचंद को 10 मत प्राप्त हुए।
सचिव पद पर मनोज ने 70 वोट लेकर जीत हासिल की। मदनलाल को 67 और मोहर सिंह को 17 वोट मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर कमल सिंह ने 81 वोट पाकर विकास को पराजित किया, जिन्हें 73 वोट मिले। कुल 154 मत डाले गए।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर संतोष जताते हुए नई टीम से संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed