फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Second Diwali will be celebrated by lighting one lakh lamps in Hooda Park on 22 January.

Mahendragarh-Narnaul News: 22 जनवरी को हुड्डा पार्क में एक लाख दीपक जलाकर मनाई जाएगी दूसरी दीपावली

Fri, 08 Dec 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Second Diwali will be celebrated by lighting one lakh lamps in Hooda Park on 22 January.
हुड्डा पार्क महेंद्रगढ़ में बैठक करते सामाजिक व धार्मिक संगठनाें के लोग।
महेंद्रगढ़। आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन अवसर पर महेंद्रगढ़ के हुड्डा पार्क में एक लाख दीपक जलाकर इस वर्ष की दूसरी दीपावली मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम की योजना रचना के लिए शुक्रवार को हुड्डा पार्क में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस कार्यक्रम को लेकर मनोहर लाल झुकिया को पालक की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं रामजीवन मित्तल को संयोजक, राजेंद्र यादव व रवि कुमार को सह पालक, रमेश कुमार व सूरज सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया। कैलाश पाली को इस कार्यक्रम का संरक्षक बनाया गया।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने बताया कि हुड्डा पार्क में 22 जनवरी को शाम 6 बजे यह कार्यक्रम किया जाएगा। 496 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान का मंदिर बन रहा है। इस खुशी में नगर के आमजन के सहयोग से एक लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसके लिए 5-5 हजार दीपों के 20 खंड बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर के दो हजार परिवारों से संपर्क किया जाएगा। एक खंड पर 50 रामभक्त दीपक जलाने का कार्य करेंगे। प्रत्येक खंड पर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का चित्र लगाया जाएगा जो परिवार जितने दीपक का योगदान देगा उन्हें जलाने की जिम्मेवारी भी उसी परिवार की होगी। झूकिया ने बताया की नगर की सभी सामाजिक, धार्मिक और जातिगत संस्थाओं का सहयोग इस निमित लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed