फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Search campaign conducted in Mahendragarh slums

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ झुग्गी–झोपड़ियों में चलाया सर्च अभियान

Sun, 22 Dec 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 22 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Search campaign conducted in Mahendragarh slums
फोटो संख्या:71- मोदाश्रम मंदिर के नजदीक झुग्गी झोपड़ी में दस्तावेजों की जांच करती पुलिस--स्रोत-
महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने जिला महेंद्रगढ़ थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्ज को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में अवैध और झुग्गी-झोपड़ियों व किरायेदार के रूप में रहने वाले रोहिंग्या व अवैध रूप से रहने वाले विदेशियों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को थाना शहर महेंद्रगढ़ प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल झुग्गी-झोपड़ियों में जांच के लिए पंहुचा। पुलिस ने यहां रहने वालों के रिहायशी प्रमाणपत्रों की जांच की। इस काम में डॉग स्क्वॉयड टीम की भी मदद ली जा रही है, ताकि अवैध नशीले पदार्थ को पकड़ा जा सके। इस दौरान कमांडो टीम भी साथ रही। थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस की ओर से डॉग स्क्वायड और कमांडो टीम के साथ देवास रोड मोदाश्रम के नजदीक की झुग्गी, माजरा चुंगी के पास की झुग्गी, सतनाली रोड के दोनों तरफ की झुग्गी, हुड्डा सेक्टर के पास बनी झुग्गी चेक की गई।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने बिना कागज की एक मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया व मोटरसाइकिल के पीछे बनाई ट्रॉली को इंपाउंड किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले रोहिंग्या और विदेशी लोगों की पहचान के लिए जांच अभियान की शुरुआत की गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह लोग कहीं अवैध रूप से तो नहीं रह रहे हैं और कहीं यह अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार में संलिप्त तो नहीं हैं। इसके लिए यहां रहने वालों के पहचान पत्र और अन्य रिहायशी कागजातों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में किसी की अवैधता पाई जाती है तो नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed