{"_id":"61c8b13c95eb885b7049f0c9","slug":"sdm-raided-two-places-and-seized-five-tractor-trolleys-and-one-jcb-doing-illegal-sand-mining-narnol-news-rtk6339345106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने दो स्थानों पर छापा मारकर अवैध रेत खनन करती पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक जेसीबी जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने दो स्थानों पर छापा मारकर अवैध रेत खनन करती पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक जेसीबी जब्त की
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहबाजपुर में पुलिस के साथ एसडीएम मनोज कुमार व सीटीएम अमित कुमार। संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
अवैध खनन की सूचना पर रविवार शाम चार बजे एसडीएम मनोज कुमार ने माइनिंग अधिकारी व पुलिस के साथ महरमपुर व शहबाजपुर में छापा मारा। जहां पर अवैध खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक जेसीबी को पकड़ा गया। माइनिंग विभाग ने विभागीय कार्रवाई करते हुए सभी को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान सीटीएम अमित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
रविवार शाम चार बजे एसडीएम मनोज कुमार, सीटीएम अमित कुमार व माइनिंग अधिकारी निरंजन सिंह की टीम ने सबसे पहले नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव शहबाजपुर की नदी में छापा मारा। यहां पर जेसीबी से अवैध खनन करते हुए पाया। मौके पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी थीं। टीम के पहुंचने पर सभी मौके से फरार हो गए। टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया। इसके बाद टीम ने महरमपुर में कृष्णावती नदी पर पहुंची। यहां पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लोग रेत लाद रहे थे। टीम को देखकर वाहनों के चालक व अन्य लोग वहां से भाग गए। माइनिंग विभाग ने उक्त वाहनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।