{"_id":"6715476d3405154ea80b2315","slug":"sd-vidyalaya-kakrala-team-became-overall-champion-in-boxing-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112843-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाॅक्सिंग में एसडी विद्यालय ककराला की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाॅक्सिंग में एसडी विद्यालय ककराला की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- एसडी स्कूल ककराला में विजेता एसडी स्कूल की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते मुख
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव ककराला के एक निजी शिक्षण संस्थान में वीरवार से चार दिवसीय नेशनल सीबीएसई बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता की ओवरऑल विजेता एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला की टीम बनी।
ओवरऑल प्रथम रनअप लर्बुनम पब्लिक स्कूल भोंड़सी व ओवरऑल द्वितीय रनरअप गलेंहिल स्कूल मंदोदीह वाराणसी की टीम रही। चौथे मैच का शुभारंभ भीम अवाॅर्डी व पैरालंपियन ध्यानचंद अवाॅर्डी डिप्टी डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स हरियाणा गिरीराज व वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट रेणु गौरा ने किया।
अंडर-14 पुरुष के 46 किलो भारवर्ग में अनुज उतराखंड ने गोल्ड, शिवदास उपाधाय उतर प्रदेश ने सिल्वर व वीर सरंगवान ने ब्राॅन्ज मेडल जीता। 48 किलो में मोहित उत्तराखंड ने गोल्ड, अकस्ति हरियाणा सिल्वर व डी-सुनीलन तमिलनाडु ने ब्राॅन्ज मेडल जीता। अंडर-14 महिला 30 से 32 किलो भारवर्ग में प्रतिक्षा तमिलनाडु ने गोल्ड व आराध्या ने सिल्वर मेडल जीता। 32 से 34 किलो भारवर्ग में तेजल पश्चिम बंगाल ने गोल्ड, तन्वी अलवर ने सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
36 से 38 किलो भारवर्ग में सीया दिल्ली ने गोल्ड, अल्ये बंगाल ने सिल्वर मेडल जीता। 44 से 46 किलो भारवर्ग में इशु ने सिल्वर मेडल जीता। 46 से 48 किलो भारवर्ग में जोशिका तमिलनाडु ने गोल्ड, आशिष असम ने सिल्वर मेडल व दिवांशी छत्सीसगढ़ ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 48 से 50 भारवर्ग में राधिका दिल्ली ने गोल्ड और सृष्टि उतर प्रदेश ने सिल्वर मेडल जीता।
अंडर-17 पुरुष के 44 से 46 किलो भारवर्ग में दक्षेश ने गोल्ड मेडल, तनिष ने सिल्वर मेडल व साहिल ने ब्राॅन्ज मेडल जीता। 46 से 48 किलो भारवर्ग में विवेक ने गोल्ड मेडल, कृष्ण ने सिल्वर मेडल व पारस हरियाणा ने ब्राॅन्ज मेडल जीता। 48 से 50 किलो भारवर्ग में दमन राजस्थान ने गोल्ड मेडल, मयंक हरियाणा ने सिल्वर व अयुष उतराखंड ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 50 से 54 किलो भारवर्ग में जोशी दिल्ली ने ब्राॅज मेडल, 63 से 66 किलो भारवर्ग में जतिन हरियाणा ने गोल्ड मेडल, तेस्वीर दिल्ली ने सिल्वर व मोगुरेश महाराष्ट्र ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
विद्यालय के निदेशक जगदेव यादव ने सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियाें को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। आज के समय में सरकार द्वारा विद्यार्थियों में प्रतिभा निखारने के लिए समय-समय पर कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं।