{"_id":"6349a978b6c6d372607d7e21","slug":"scuffle-for-dap-distribution-under-police-guard-narnol-news-rtk660886942","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी के लिए धक्कामुक्की, पुलिस के पहरे में हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी के लिए धक्कामुक्की, पुलिस के पहरे में हुआ वितरण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में खाद लेने के लिए लगी महिलाएं---संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। बारिश के चलते बाजरे की फसल को पहुंचे नुकसान से किसान उबरे भी नहीं हैं कि खाद की किल्लत को लेकर वे परेशान हैं। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर खाद के लिए किसानों की लंबी कतार लगी थी। पहले खाद लेने की होड़ में किसानों के बीच आपसी कहासुनी हुई। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस के पहले में खाद का वितरण किया गया।
महेंद्रगढ़ व आसपास के किसानों को 10 हजार बैग डीएपी की जरूरत है लेकिन कभी हजार तो कभी 500 बैग ही उपलब्ध हुए हैं। सरकारी बिक्री केंद्र पर आए 500 बैग खाद का वितरण दस बजे शुरू हुआ। पहले खाद लेने की होड़ में किसानों के बीच धक्का मुक्की हुई। हैफेड मैनेजर जगराम ने किसानों की व्यवस्था सही करवाने को लेकर पुलिस का सहयोग लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को लाइन में लगवाकर खाद का वितरण शुरू कराया। हैफेड मैनेजर जगराम ने बताया कि शुक्रवार को 500 डीएपी के बाद खाद के बैग आए थे। सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई थी। एक किसान को दो खाद के बैग दिए गए। निजी खाद केंद्र पर खाद को लेकर मारामारी के दौरान खाद केंद्र के दुकानदार द्वारा बीच-बीच में मशीन को बंद करके उठ करकर चले गए। दोपहर बाद शांतिपूर्वक खाद वितरित किए गए। एक अक्तूबर से अब तक 1300 खाद के बैग आ चुके है जिसे किसानों को वितरित किया जाए चुका है।
20230 एमटी खाद की जरूरत, मिली महज 1151 एमटी
महेंद्रगढ़। कृषि विभाग ने सरकार को 20230 एमटी खाद उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा था लेकिन अभी तक महज 1151 एमटी खाद ही उपलब्ध हुई जिससे किसानों में खाद मारामारी शुरू हो गई है। विभाग की ओर से माहवार भेजी गई मांग के अनुसार अक्तूबर माह में 5910 एमटी, नवंबर में 6855, दिसंबर में 6665, जनवरी में 270, फरवरी व मार्च माह में 265- 265 एमटी खाद की आवश्यकता रहेगी। अगर अक्तूबर माह की बात करें तो इसमें 5910 एमटी खाद की आवश्यकता है लेकिन अभी तक महज 1151 एमटी डीएपी खाद ही उपलब्ध हो पाई है। उल्लेखनीय है कि जिले के 3 लाख 65 हजार 200 एकड़ कृषि भूमि पर रबी सीजन में 2.75 लाख एकड़ में जिले की प्रमुख फसल सरसों व 75 हजार एकड़ में गेहूं, 12 हजार एकड़ में चना, मटर 2500 एकड़ व जौ 700 एकड़ तथा अन्य सब्जी फलों का रकबा 5 हजार एकड़ रहता है।
विज्ञापन
वर्जन:
एक माह पूर्व ही सरकार को खाद की मांग के लिए माहवार रिपोर्ट बनाकर उप कृषि निदेशक कार्यालय द्वारा भेजी जा चुकी है। जिस हिसाब से सरकार खाद उपलब्ध कराएगी उसी हिसाब से समान रूप से वितरण किया जाएगा। - डॉ. अजय यादव, उप मंडल कृषि अधिकारी महेंद्रगढ़