फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Scuffle broke out between two undertrial female prisoners in jail

जिला जेल में दो विचाराधीन महिला बंदियों के बीच हुई हाथापाई

Sun, 26 Jun 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Scuffle broke out between two undertrial female prisoners in jail
नारनौल। नसीबपुर स्थित जिला जेल में दो विचाराधीन महिला बंदियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक महिला बंदी के दांत टूट गए। इसके बाद घायल महिला बंदी ने आरोपी बंदी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर जेल प्रशासन से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कनीना निवासी विचाराधीन महिला बबली ने बताया कि वह 22 दिसंबर 2021 से विचाराधीन बंदी है। शनिवार सुबह करीब 9.15 उसका मनीषा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान उसके साथ हाथापाई हो गई जिसमें उसके दो दांत टूट गए। उस महिला बंदी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। विचाराधीन बंदी बबली ने जेल अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। महिला बंदी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने हाथापाई करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed