फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Scooter rider collides with female teacher, dies

स्कूटी सवार महिला प्राध्यापिका को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 30 Oct 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider collides with female teacher, dies
महेंद्रगढ़। गांव बुचावास के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास एक अनियंत्रित डंपर ने स्कूटी सवार महिला प्राध्यापिका को टक्कर मार दी। हादसे में महिला प्राध्यापिका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस परिजनों के बयान पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव चेलावास निवासी महताब सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी निशा की शादी 2014 में भिवानी जिले के गांव ओबरा निवासी राकेश के साथ की थी। निशा पिछले आठ वर्षों से वह निजी कॉलेज में फिजिक्स लेक्चरर के पद पर पढ़ा रही थी। वीरवार की सुबह लगभग सवा आठ बजे वह अपने मायके (चेलावास) से स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज जा रही थी। महताब ने बताया कि उन्हें किसी काम से महेंद्रगढ़ जाना था। वह अपनी बाइक पर निशा की स्कूटी से कुछ दूरी पर ही पीछे-पीछे चल रहे थे। गांव बुचावास की सीमा में नए बन रहे ग्रीन कॉरीडोर के फ्लाईओवर के पास महेंद्रगढ़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर चालक ने कच्चे रास्ते पर आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। उन्होंने जब तक अपनी बेटी को संभाला तब तक डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से निशा को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मृतका निशा ढाई साल के बच्चे की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed