फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Science exhibition on Indian technology theme for developed India from today at Hakanvi

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में विकसित भारत के लिए भारतीय तकनीक थीम पर विज्ञान प्रदर्शनी आज से

Mon, 26 Feb 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Science exhibition on Indian technology theme for developed India from today at Hakanvi
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में 27 व 28 फरवरी को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का थीम विकसित भारत के लिए भारतीय तकनीक है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के आयोजन के अवसर पर विश्वविद्यालय में 27 फरवरी को हकेंवि के विभिन्न विभाग तथा स्थानीय स्कूलों व महाविद्यालयों की ओर से उल्लेखनीय कार्यों, शोध व नवाचार की प्रदर्शनी विश्वविद्यालय परिसर में लगाई जाएगी। नवाचार के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, वर्किंग माॅडल, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, भाषण, चित्रकारी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार होंगे। आयोजन में मुख्यातिथि भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर के प्रो. चेतन प्रकाश कौशिक तथा विशिष्ट अतिथि सीएसआईआर नेशनल फिजिकल लेबोरेट्री, नई दिल्ली के प्रो. अमित्व सैन गुप्ता उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 27 व 28 फरवरी को होने वाले आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी और विकसित भारत विषय पर केंद्रित रहेंगे। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजन समिति के संयोजक प्रो. एके यादव व प्रो. हरीश कुमार ने बताया कि मंगलवार से शुरू हो रही आयोजन की श्रृंखला का उद्घाटन विज्ञान प्रदर्शनी से होगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खंड 1 के सामने विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से हकेंवि के विभिन्न विभाग व स्थानीय स्कूल व महाविद्यालय अपने उल्लेखनीय कार्यों का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की इस श्रृंखला में 27 फरवरी को आइडिया फाॅर इनोवेशन पर केंद्रित पोस्टर मेकिंग, वर्किंग माॅडल, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, भाषण, चित्रकारी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विशेषज्ञ व्याख्यान के साथ आयोजन सम्पन्न होगा। आयोजन के संयोजक प्रो. एके यादव व प्रो. हरीश कुमार ने बताया कि 27 व 28 फरवरी के संदर्भ में जारी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed