फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Schools reopened after a month's holiday, hustle and bustle returned

Mahendragarh-Narnaul News: एक माह की छुट्टी के बाद से फिर से खुले स्कूल, लौटी चहल-पहल

Tue, 01 Jul 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Schools reopened after a month's holiday, hustle and bustle returned
नांगल चौधरी। गर्मी की एक माह की छुट्टियों के बाद मंगलवार को क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई। लंबे अवकाश के बाद विद्यार्थी यूनिफॉर्म में स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने भी कक्षा में उपस्थिति लेकर पढ़ाई को पटरी पर लाने की शुरुआत की।
विज्ञापन

सुबह से ही स्कूल बसों की आवाजाही, अभिभावकों की हलचल और बच्चों की चहचहाहट से क्षेत्र में रौनक लौट आई। कई स्कूलों में पहले दिन स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जहां छात्रों को नई ऊर्जा के साथ पढ़ाई में जुटने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि अब शैक्षणिक सत्र को गति देने के लिए सिलेबस की योजना फिर से बनाई जा रही है। कुछ छात्र छुट्टियों के बाद दोबारा पढ़ाई शुरू होने से थोड़े चिंतित दिखे, लेकिन अपने मित्रों से मिलने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed