फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   school,sport competation,district

खो-खो के मुकाबलों में नारनौल खंड की लड़कियां बनी चैंपियन

Wed, 14 Aug 2019 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
school,sport competation,district
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडियों से मिलते हुए यदुवंशी स्कूल के चेयरमैन राव बहादुर ? - फोटो : Narnol
यदुवंशी शिक्षा निकेतन के खेल मैदान में चल रहे जिला स्तरीय के अंतिम दिन खो-खो, हैंडबाल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेल प्रशिक्षक सुभाषचंद एवं नवीन यादव ने बताया कि अंतिम दिन के मुकाबलों में खो-खो के 11 वर्षीय की लड़कियों के मुकाबले में नारनौल प्रथम एवं कनीना द्वितीय रहा।
विज्ञापन

अंडर 14 आयु वर्ग मुकाबले में कनीना प्रथम एवं नारनौल द्वितीय रहा। अंडर 17 आयु वर्ग में अटेली प्रथम एवं कनीना द्वितीय रहा। अंडर 19 आयु वर्ग में कनीना प्रथम तथा नारनौल द्वितीय स्थान पर रहा। लड़कों के खो-खो मुकाबले में अंडर 11 आयुवर्ग में अटेली एवं कनीना संयुक्त विजेता रहे। अंडर 14 आयु वर्ग में कनीना प्रथम एवं अटेली द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर 17 आयु वर्ग में कनीना प्रथम एवं महेंद्रगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर 19 आयु वग मुकाबले में महेंद्रगढ़ ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए यदुवंशी की टीम प्रथम रही। कनीना द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन मुकाबलों में 14 वर्षीय लड़कियों में एमआरपी मित्रपुरा प्रथम, जीएचएस कारोता द्वितीय रहा। अंडर 17 आयु वग में आरपीएस प्रथम रहा।
विज्ञापन

जीएचएस कारोता दूसरे स्थान पर रहा। 19 वर्षीय में यदुवंशी महेंद्रगढ़ प्रथम तथा बीआर सेहलंग द्वितीय रहा। अंडर 14 आयु वर्ग में लड़कों में एसडी ककराला प्रथम, माता मरियम स्कूल द्वितीय रहा। अंडर 17 आयु वर्ग में आरपीएस प्रथम, यदुवंशी नारनौल द्वितीय रहा। यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव, प्राचार्य अनिल राजपूत, पप्पू अहलावत, सुनील, मनीष, पूनम, अशोक, रामबीर जसवीर पीटीआई, जसविंद्र डीपीई, अमित, राजेश तथा देवेंद्र सहित स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed