फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   School opened on holidays, clarification sought

Mahendragarh-Narnaul News: अवकाश के दिन खुला स्कूल, स्पष्टीकरण मांगा

Mon, 26 Aug 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
School opened on holidays, clarification sought
फोटो संख्या:82- अवकाश के बाद भी निजी स्कूल खोले जाने पर स्कूल  का निरीक्षण करते खंड शिक्षा अधिक
कनीना। जन्माष्टमी पर्व के अवकाश के दिन भी कनीना स्थित यदुवंशी स्कूल में बच्चों को स्कूल बैग के साथ विद्यालय में बुलाया गया। इसकी सूचना किसी ने खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक को दी। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने करीब 9:30 बजे स्कूल में पहुंचकर प्राचार्य से छुट्टी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य से भी विद्यालय को लगाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य नरेंद्र शर्मा ने बताया कि यदुवंशी ग्रुप वर्ष 1995 से जन्माष्टमी पर्व लगातार संस्थाओं में मनाता आ रहा है। इसी कड़ी में जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए सुबह बच्चों को बुलाया गया था। उनके बैग में लंच बॉक्स और पानी की बोतल थी। 9:45 बजे जन्माष्टमी पर्व मनाकर विद्यार्थियों को वापस भेज दिया गया था। संस्थान सरकार के नियमों का गंभीरता से पालन करती है।

फोटो संख्या:82- अवकाश के बाद भी निजी स्कूल खोले जाने पर स्कूल  का निरीक्षण करते खंड शिक्षा अधिक

फोटो संख्या:82- अवकाश के बाद भी निजी स्कूल खोले जाने पर स्कूल  का निरीक्षण करते खंड शिक्षा अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed