फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   School Jhajjar defeated host Rao Jayaram's team by one innings and eight runs.

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल झज्जर ने मेजबान राव जयराम की टीम को एक पारी व आठ अंकों से दी मात

Sun, 19 Nov 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
School Jhajjar defeated host Rao Jayaram's team by one innings and eight runs.
महेंद्रगढ़। अटेली रोड स्थित राव जयराम स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय खेलों के तीसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। तीसरे दिन खेले गए पहले लीग मुकाबले में एमआर स्कूल झज्जर ने मेजबान राव जयराम स्कूल की टीम को एक पारी व आठ अंक से मात दी। वहीं दूसरे मुकाबले में आसाम की टीम ने पंजाब को आठ अंकों से मात देकर दावेदारी को मजबूत किया।
विज्ञापन

तीसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कौशिक राज्य नोडल अधिकारी युवा कल्याण विभाग हरियाणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरिसिंह यादव चेयरमैन राव जयराम शिक्षण संस्थान ने की। विशिष्ट अतिथि रामचंद्र जांगड़ा पूर्व नगरपालिका प्रधान रहे। अनिल कौशिक ने बताया की जब कभी भी किसी देश, प्रदेश ने सफलता की कहानी लिखी है तो उसमें युवा पीढ़ी व खेलों का बहुत अहम योगदान रहा है। जब भी किसी देश के युवाओं ने कोई जिम्मेदारी संभाली है तो उस देश ने तरक्की का रास्ता पक्का किया है। खेल युवाओं की तरक्की का अहम रास्ता है। कार्यक्रम के दौरान राव जयराम स्कूल के विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत दी। इस अवसर पर राव जयराम शिक्षण संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ. देवेंद्र यादव, निदेशक सुरेंद्र यादव, सीबीएसई आब्जर्वर मोनू कुमार, मुख्य कोच राकेश कुमार, अमित राठी सहित राव जयराम शिक्षण संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये टीम रही विजेता
शनिवार को खेले गए मैचों में एमआर स्कूल झज्जर ने राव जयराम स्कूल को एक पारी एवं 8 अंक से, विकास भारती स्कूल की टीम ने संत रफल्स अकादमी इंदौर को एक अंक से, विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय आसाम ने आदेश इंटरनेशनल स्कूल पंजाब को 8 अंक से, श्री प्रकाश विद्या निकेतन आंध्र प्रदेश ने भवन मुंशी स्कूल को एक पारी एवं 3 अंक से, बीएनएस इंग्लिश स्कूल उत्तर प्रदेश ने कोला सरस्वती स्कूल तमिलनाडु को 2 अंक से, ब्राइटलैंड गर्ल्स स्कूल जयपुर राजस्थान ने मिलेनियम नेशनल स्कूल महाराष्ट्र को 5 अंक से, केरला इंग्लिश मध्यम स्कूल ओडिशा ने सोम ललित स्कूल गुजरात को, किड्स कॉलेज इंदौर ने सत जेवियर स्कूल ओडिशा को 1 अंक से एसबीआर माहेश्वरी विद्यापीठ गुजरात ने एशियाई स्कूल अगर उत्तर प्रदेश को, व्यास विद्या पीठम केरला ने परमहंस पब्लिक स्कूल गाजियाबाद को एक पारी एवं 4 अंक से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed