{"_id":"5d8670628ebc3e0157421f4c","slug":"school-colark-bike-injerd-narnol-news-rtk5193488190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय सड़क पर आने से स्कूल क्लर्क की बाइक पलटी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय सड़क पर आने से स्कूल क्लर्क की बाइक पलटी, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बवाना के पास नीलगाय सामने आने से स्कूल क्लर्क की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। घायल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार गांव माजरा कलां निवासी कृष्ण यादव बवाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवाना में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। वह रोजाना अपने गांव से स्कूल तक बाइक से आता जाता है। शनिवार की सुबह 8 बजे अपने गांव से स्कूल के लिए निकला। बवाना के पास सड़क पर अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। जिससे कृष्ण यादव की बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक पलटते हुए सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरी। वह सड़क पर दूर तक घिसटता चला गया। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने कृष्ण को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कृष्ण यादव को सिर, पैर, हाथ में चोटें आई हैं। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। घायल के बयान के अनुसार इतफाकिया कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है।