{"_id":"689ce6a566bc68a7a409adc4","slug":"school-children-took-out-a-tricolor-procession-in-bachhod-and-khod-villages-narnol-news-c-196-1-nnl1005-128335-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव बाछौद व खोड में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव बाछौद व खोड में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Thu, 14 Aug 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 33गांव बाछौद में तिरंगा यात्रा निकालते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
मंडी अटेली। क्षेत्र के कई स्कूलों में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांव बाछौद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य सरिता ग्रोवर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
सरिता ग्रोवर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हम सबको अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। हमें अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझना होगा। देश के विकास में अपना योगदान देना होगा। वहीं गांव खोड स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन मुख्याध्यापक अनूप सिंह के नेतृत्व में किया गया।
मुख्याध्यापक अनूप सिंह ने कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जगाना और उन्हें अपने देश के प्रति गर्व महसूस कराना है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने देश के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी और ग्रामीण उपस्थित रहे।