फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   School bus rear tire came out in Mahendragarh accident averted

Mahendragarh: 28 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस का पिछला टायर निकला, कार से टकराया; हादसा टला

Fri, 05 Jul 2024 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 09:39 AM IST
सार

सूरज स्कूल की बस 28 बच्चों को लेकर जा रही थी। बस स्टैंड के पास बस का पिछला पहिया निकल गया और एक कार से टकरा गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
School bus rear tire came out in Mahendragarh accident averted
मौके पर खड़ी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में ईद के दिन स्कूल बस दुर्घटना के बड़े हादसे के बावजूद निजी स्कूल संचालकों ने बसों के रखरखाव को लेकर सबक नहीं लिया। शुक्रवार सुबह सूरज स्कूल की बस का पिछला टायर निकल गया। हादसे के वक्त बस में 28 बच्चे सवार थे। हालांकि किसी तरह की जानहानि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


सूरज स्कूल की बस गांव नांगल सिरोही से बुचौली रोड पर 28 बच्चों को लेकर आ रही थी। करीब आठ बजे जब बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के सामने पहुंची तो अचानक बस का पिछला टायर निकल गया। टायर निकल कर करीब 20 फीट दूर खड़ी एक सेंट्रो गाड़ी के बोनट से जा टकराया जिसके कारण सेंट्रो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि जोड़े में दो टायर थे जिस कारण चालक बस को नियंत्रित कर पाया। 
विज्ञापन


बस रुकते ही बच्चों में हड़कंप मच गया। हालांकि सभी बच्चे चालक व परिचालक सुरक्षित थे, किसी को भी चोट नहीं आई है। इसके बाद चालक परिचालक ने सूचना स्कूल प्रबंधन को दी जिसके बाद दूसरी बस के माध्यम से बच्चों को स्कूल ले जाया गया। करीब दो घंटे बाद मिस्त्री को बुलाकर टायर फिट कर चालक व परिचालक चालक बस को मौके से ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed