{"_id":"6a5fbb1fc6b1ae4b7b0719c0","slug":"sb-school-wins-under-17-kabaddi-rps-team-wins-under-11-category-narnol-news-c-203-1-mgh1006-128399-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कबड्डी अंडर-17 में एसबी स्कूल तो अंडर-11 में आरपीएस की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कबड्डी अंडर-17 में एसबी स्कूल तो अंडर-11 में आरपीएस की टीम विजेता
Wed, 22 Jul 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-75 आरपीएस स्कूल में खंड स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी में जोहर दिखाते खिलाड़ी। वि
महेंद्रगढ़। गांव खातोद स्थित आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन इंडोर गेम कराए गए। बारिश के कारण बाहरी खेल स्पर्धाएं प्रभावित हुईं। अंडर-19 कबड्डी में एसबी स्कूल पाली विजेता रहा।
जीएसएसएसएस सुरेहती पिलानिया की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 कबड्डी में भी एसबी स्कूल पाली ने प्रथम और आरपीएस की टीम ने दूसरे स्थान पर रही। अंडर-14 में श्रीकृष्णा व एसबी स्कूल टीम संयुक्त रूप से विजेता रही। अंडर 11 में आरपीएस की टीम विजेता जबकि एसबीबी नावा उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि आरपीएस ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर मनीष राव रहे। अध्यक्षता खेल सचिव व प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने की।
विज्ञापन
इंजीनियर मनीष राव ने कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे मजबूत पाठशाला हैं। जीत और हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ खेलना ही सच्ची सफलता है।
प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने कहा कि मैदान में अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास ही खिलाड़ी की असली पहचान होते हैं। हर प्रतिभागी पूरी ईमानदारी और खेल भावना के साथ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करे। खंड शिक्षा अधिकारी जगमाल सिंह ने भी खिलाड़ियों को प्रेरित किया।