फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Satsang and Bhandara held in temples on Vasant Panchami

Mahendragarh-Narnaul News: वसंत पंचमी पर मंदिरों में हुआ सत्संग व भंडारा

Wed, 14 Feb 2024 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Satsang and Bhandara held in temples on Vasant Panchami
नारनौल। शहर के विभिन्न मंदिरों में वसंत उत्सव बुधवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव को लेकर शहर के कच्चागढ़ स्थित हरिनारायण सरकार आश्रम में संत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से अनेक संतों ने भाग लिया।
विज्ञापन

आश्रम के महंत रणवीरानंद के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह संतों व आमजन ने हवन का आयोजन कर उसमें आहुति डाली। हवन के बाद आश्रम में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें साधू-संतों सहित भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा आश्रम में सत्संग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें अनेक कलाकारों ने भजनों के माध्यम से प्रभु का गुणगान किया। इस कड़ी में जोरासी धाम के श्याम मंदिर में बसंत पंचमी के दिन सुबह तीन बजे बाबा श्याम का दूध, दही, शहद व गंगाजल आदि से स्नान करवा कर विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी कमलकांत शर्मा, आचार्य क्रांति निर्मल तथा पंडित जीतू शर्मा द्वारा बाबा श्याम की वेद मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर पुजारी कमलकांत ने बताया कि साल में एक बार बसंत पंचमी के दिन बाबा श्याम के पीले उपवस्त्र बदले जाते हैं।
विज्ञापन


फूलों की दुकान पर रही भीड
बसंत पंचमी के स्वयं सिद्ध मुहूर्त को लेकर बुधवार को बाजारों में विवाह शादी की वजह से खासी रौनक रही। इस दिन अधिक विवाह शादी होने के कारण सभी फूलों की दुकानों पर दूल्हे की गाड़ियां सजती रहीं। शादी-विवाह के चलते शहर के सभी मैरिज पैलेस भी बुक रहे और बाजारों में लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed