फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Satnali Senior's team defeated ninth grade team

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली सीनियर की टीम ने नांवां की टीम को हराया

Mon, 03 Feb 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Satnali Senior's team defeated ninth grade team
फोटो संख्या:67- गांव श्यामपुरा में क्रिकेट मैच में खेलते ​खिलाड़ी-संवाद
सतनाली। गांव श्यामपुरा में शहीद अशोक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को चौथा दिन रहा। इस दिन सात मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

पहला मुकाबला नांवां व सतनाली सीनियर के मध्य खेला गया। नांवां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात ओवर में सात विकेट खोकर 69 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करती हुई सतनाली सीनियर की टीम ने 6.5 पर पांच विकेट खोकर 70 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच नरेश कुमार को दिया गया। जिसने एक ओवर दो रन देकर चार विकेट हासिल किया।
दूसरा मैच बडराई व बारडा के मध्य खेला गया। बड़राई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में छह विकेट खोकर 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बारडा की टीम ने निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी। बड़राई की टीम ने मुकाबला 28 रन से जीत लिया। तीसरा मुकाबला निंभड बडेसरा व धनगर के मध्य खेला गया। निंभड बडेसरा की टीम में 6 ओवर में 7 विकेट खोकर 62 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए घनगर की टीम ने 5.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 63 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। चौथा मुकाबला लुहारू व ड्रीम इलेवन कैरू के मध्य खेला गया। लुहारू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 43 रन सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए ड्रीम इलेवन कैरू ने मात्र 2.2 ओवर में बिना विकेट खोकर 48 बनाकर मुकाबला दस विकेट से जीत लिया। पांचवां मैच सीनियर सतनाली व धनगर के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतनाली सीनियर ने पहले खेलते हुए 6 ओवर में सात विकेट खोकर 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए धनगर टीम ने 5.2 ओवर में चार विकेट खोकर 63 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। छठा मुकाबला बडराई व टीम कैरू के मध्य खेला गया। बडराई ने पहले खेलते हुए पांच ओवर में चार विकेट खोकर 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करती हुई ड्रीम इलेवन कैरू की टीम ने 3.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 66 रन बनाकर दस विकेट से जीत लिया। सातवां मुकाबला ड्रीम इलेवन कैरू व धनगर मध्य खेला गया। कैरू की टीम ने पहले खेलते हुए पांच ओवर में तीन विकेट खोकर 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए धनगर की टीम ने पांच ओवर में तीन विकेट खोकर 66 रन ही बना सकी। कैरू की टीम ने मुकाबला 25 रन जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed