फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Satish Kaushik's contribution to the film world will always be unforgettable: Prof. Rambilas Sharma

सतीश कौशिक का फिल्म जगत में योगदान सदैव अस्मरणीय रहेगा : प्रो. रामबिलास शर्मा

Thu, 09 Mar 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Satish Kaushik's contribution to the film world will always be unforgettable: Prof. Rambilas Sharma
महेंद्रगढ़। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने प्रसिद्ध फिल्म निदेशक, अभिनेता व हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन स्वर्गीय सतीश कौशिक के निधन को फिल्म जगत की अपूर्णिय क्षति बताया। प्रो. रामबिलास शर्मा स्व. सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बंबई जाने से पूर्व यह बात मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत में उनका योगदान सदैव अस्मरणीय रहेगा। उन्होंने बताया कि उनके मंत्री काल में छोरी छोरों से कम नहीं को अपने हाथों से गांव धनौंदा में रिलीज किया था। स्वर्गीय सतीश शर्मा ने अपने जीवनकाल में लगभग सैकड़ों फिल्मों में बुराई पर सच्चाई की जीत दर्शाकर समाज को प्रेरणादायक व सत्य के मार्ग पर चलने का कार्य किया। वे महेंद्रगढ़ जिला की माटी से जुड़े बहुत बड़े फिल्म जगत के व्यक्ति थे। उल्लेखनीय है कि फिल्म निदेशक सतीश कौशिक गुरुग्राम में रात गाड़ी में सफर कर रहे थे। अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। परिजनों द्वारा उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरवार को उनके शव को परिजन महाराष्ट्र के बंबई में लेकर गए और अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed