{"_id":"679fbf987f02435bf3073314","slug":"sarva-employees-union-demonstrated-with-demands-narnol-news-c-196-1-nnl1004-120936-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सर्व कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सर्व कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Mon, 03 Feb 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-05मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सर्वकर्मचारी संघ के सदस्य।
नारनौल। सर्व कर्मचारी संघ की जिला कमेटी महेंद्रगढ़ ने रविवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। विधायक ओम प्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान कौशल यादव ने की, जबकि संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राहुल सारवान ने किया। सर्व कर्मचारी हरियाणा के राज्य सचिव महेंद्र बोयत भी रूप मौजूद रहे। ज्ञापन में हरियाणा का अलग से वेतन आयोग, पिछले वेतन आयोग में रह गई विसंगतियों को ठीक करने, पांच हजार रुपये प्रतिमाह अंतरिम राहत देने के लिए विधानसभा में चर्चा करके कमेटी गठित करवाने हेतु सहयोग करने आदि मांग रखी गई।
जिला प्रधान कौशल यादव ने बताया कि कर्मचारियों की कुछ अति आवश्यक मांगे काफी समय से लंबित हैं। केंद्र सरकार के द्वारा आठवीं वेतन आयोग की घोषणा कर दी गई है, लेकिन हरियाणा के कर्मचारियों की कुछ समस्याएं अलग से हैं जिसकी केंद्रीय वेतन आयोग में समुचित सुनवाई नहीं हो पाई। इस मौके पर जिला सचिव विजेंद्र शर्मा, जिला उप प्रधान संजय कुमार यादव, जिला सहसचिव सतीश डेरोलिया, पब्लिक हेल्थ कनीना ब्रांच प्रधान नरेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग महेंद्रगढ़ ब्रांच सचिव आदित्य कौशिक, लोक निर्माण विभाग नारनौल प्रधान कपिल यादव ,सिंचाई विभाग नारनौल ब्रांच प्रधान अनिल कुमार व घनश्याम शर्मा, मास्टर शेर सिंह, धर्मपाल शर्मा व महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।