{"_id":"69cc0b3e26c3bbc868039158","slug":"sarpanch-representative-beaten-with-sticks-for-refusing-to-allow-tree-cutting-narnol-news-c-203-1-mgh1006-125248-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पेड़ काटने से मना करने पर सरपंच प्रतिनिधि को डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पेड़ काटने से मना करने पर सरपंच प्रतिनिधि को डंडों से पीटा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव कोथल कलां में पेड़ काटने से मना करने पर सरपंच प्रतिनिधि की डंडों से पिटाई कर दी गई। घायल संजय का आरोप है कि आरोपी गांव की पंचायती भूमि पर पेड़ काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। संजय के बयान पर सदर थाना पुलिस ने सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर में संजय ने बताया कि 4 मार्च की शाम 7 बजे वह नहाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गली से गाली गलौज की आवाज आने लगी। साहिल घर के बाहर अपशब्द कह रहा था। उन्होंने मना किया। कुछ देर बाद वह गली से जा रहे थे। इसी बीच साहिल परिजनों के साथ मिलकर डंडों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी भेड़-बकरी रखते हैं और गांव की पंचायती भूमि के पेड़ काटकर बकरियों को चराते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।