फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sarpanch Association came in support of Dholeda Sarpanch

Mahendragarh-Narnaul News: धोलेड़ा सरपंच के समर्थन में आई सरपंच एसोसिएशन

Fri, 09 Jun 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch Association came in support of Dholeda Sarpanch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगल चौधरी। ग्राम पंचायत धोलेड़ा के सरपंच पर क्रशर संचालक द्वारा अवैध रूप से मंथली मांगने की शिकायत पर सरपंच के समर्थन में पंचायत समिति चेयरमैन कर्मपाल के नेतृत्व में ब्लॉक के सभी सरंपचों ने नांगल चौधरी समिति कार्यालय में बैठक की।
उन्होंने धोलेड़ा के सरपंच पर लगाए गए अवैध मंथली के आरोप को बेबुनियाद बताया है। साथ ही उन्होंने पुलिस कप्तान से इस मामले में जांच सही तरीके से करने व सरपंच ग्राम पंचायत धोलेड़ा पर झूठा मामला दर्ज न करने की मांग की। साथ ही पंचायत की भूमि पर जो अवैध कब्जे हैं, उनको कानूनी मदद करके खाली करने में सहयोग करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अगर धोलेड़ा सरपंच पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया तो सरपंच एसोसिएशन धरना-प्रदर्शन करने की रूपरेखा तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत धोलेड़ा की शामलात भूमि को अवैध रूप से क्रशर व माइंस संचालकों ने कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत धोलेड़ा ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए सभी क्रशर संचालकों को नोटिस दिए थे। वहीं उक्त भूमि की पैमाइश करवाई गई है। क्रशर संचालकों ने बहुत सारी पंचायती भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ पाया गया। सरपंच की इस कार्रवाई को दबाने के लिए खनन माफिया गिरोह ने आपस में मिलकर सरपंच को ही फंसाने का षड्यंत्र रचा है, जबकि सरपंच ने उनसे किसी प्रकार की अवैध उगाही जैसी बात नहीं की है। अगर मिलीभगत करके सरपंच को परेशान किया जाएगा तो वे इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले धोलेड़ा जोन में स्थित एक क्रशर संचालक ने गांव धोलेड़ा के सरपंच के साथ गांव के ही व्यक्ति पर मंथली मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया गया कि मंगलवार को गांव धोलेड़ा का मनजीत नामक व्यक्ति उनके क्रशर के सामने बुल्डोजर से रास्ते को खुदवा दिया। जब इस संबंध में क्रशर संचालक द्वारा विरोध किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा मंथली मांगने की बात सामने आई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मनजीत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed