फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sarpanch accused of passing proposal by making fake signature, Panchs reached to give complaint

Mahendragarh-Narnaul News: सरपंच पर फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पास करने का आरोप, शिकायत देने पहुंचे पंच

Mon, 31 Mar 2025 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch accused of passing proposal by making fake signature, Panchs reached to give complaint
फोटो नंबर-12ज्ञापन सौंपने जाते राजावास के ग्रामीण।
नारनौल। गांव राजावास की ग्राम पंचायत व ग्राम सभा के सदस्यों ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में गांव के सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरपंच पर फर्जी हस्ताक्षर करके प्रस्ताव पास करने का आरोप लगाया है। गांव के 11 में से सात पंच मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इन सदस्यों ने आरोप लगाया हैं कि गांव राजावास के सरपंच ने बिना कोरम गांव की पहाड़ी पर खनन कार्य की मंजूरी न देने का प्रस्ताव पास किया है। इन सदस्यों ने कहा कि गांव राजावास में पहाड़ पर खनन कार्य शुरू करवाने के लिए पिछली पंचायतों ने प्रस्ताव पास किया था। इसके बाद खनन कार्य शुरू करवाने के लिए होने वाली सुनवाई से पहले ही सरपंच ने फर्जी साइन करके खनन कार्य नहीं करवाने का प्रस्ताव पास कर दिया।
विज्ञापन

इन सदस्यों का कहना है कि सरपंच अपने व्यक्तिगत हितों के कारण पूरे गांव व समाज का नुकसान कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर खनन कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि मिनरल फंड से गांव का विकास भी होगा। इन सभी सदस्यों ने बाकायदा एफिडेविट देकर गांव में खनन कार्य शुरू करवाने की गुजारिश की है। इसके साथ ही उन्होंने राजावास के सरपंच द्वारा 24 जनवरी को पास किया गया प्रस्ताव नंबर चार को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत व ग्राम सभा ने जिला प्रशासन से अपील की है कि सरपंच से कार्रवाई रजिस्टर दिलाया जाए, ताकि खनन करवाने का प्रस्ताव पास किया जा सके। वहीं, उन्होंने फर्जी साइन करने के मामले में सरपंच के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इन सदस्यों ने इस पत्र के साथ तीन पूर्व सरपंचों, हालिया पंचायत के सात सदस्यों, गांव के तीन नंबरदारों व ब्लॉक समिति के सदस्य द्वारा दिया गया एफिडेविट की कॉपी दी है।
वर्जन
उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह निराधार हैं। उन्होंने किसी के भी फर्जी हस्ताक्षर नहीं किए।
मोहित, सरपंच, ग्राम पंचायत राजावास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed