{"_id":"66859284f23f21574f096f36","slug":"saplings-planted-from-rao-tularam-chowk-to-former-canteen-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110491-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राव तुलाराम चौक से भूतपूर्व कैंटीन तक लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राव तुलाराम चौक से भूतपूर्व कैंटीन तक लगाए पौधे
Wed, 03 Jul 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:80- 24 जून को प्रकाशित खबर--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। राव तुलाराम चौक से भूतपूर्व सैनिक कैंटीन के डिवाइडर पर भीषण गर्मी के चलते पौधे झुलस गए थे। ग्रीन महेंद्रगढ़- क्लीन महेंद्रगढ़ ग्रुप के सदस्यों ने अनूठी पहल शुरू की है। ग्रुप से जुड़े युवाओं ने राव तुलाराम चौक से भूतपूर्व कैंटीन तक सैकड़ों पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा भरा करने का संदेश दिया है।
अमर उजाला में कुछ दिन पहले इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। वर्ष 2021 में शहर के सुंदरीकरण के लिए डिवाइडर बनाए गए थे। इसके साथ-साथ डिवाइडर पर पौधे भी लगाए गए, जिनमें कुछ पौधे तो तैयार हो गए। वहीं भीषण गर्मी के चलते कुछ पौधे झुलस गए थे। इसके डिवाइडर खाली-दिखाई व बदहाल दिखाई दे रहे थे। इसी को लेकर बारिश के मौसम में पौधरोपण किया गया है।
ग्रुप के सदस्य अमन दीवान ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ताकि पर्यावरण हरा भरा रह सके। उन्होंने कहा कि डिवाइडरों पर सैकड़ों पौधे लगाए गए हैं। इस मौके पर मित्राबसु दीवान, एकता दीवान, हिमानी दीवान, डॉ. शुभम कौशिक दीनदयाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, रोहित कोका, देव प्रकाश शर्मा, मोंटी आदि मौजूद रहे।