फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sanskrit is the divine language, Brahmins should have knowledge: Acharya Kranti

संस्कृत देववाणी, ब्राह्मणों काे ज्ञान होना चाहिए : आचार्य क्रांति

Sat, 09 Aug 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit is the divine language, Brahmins should have knowledge: Acharya Kranti
फोटो नंबर-01श्रावणी उपाकर्म के दौरान ​शिवकुंड पर जलक्रिया करते विप्रजन। संवाद
नारनौल। शारदा संस्कृत महाविद्यालय ने शनिवार को महर्षि च्यवन की तपोस्थली ढोसी धाम के शिवकुंड पर विप्रजनों ने श्रावणी उपाकर्म मनाया।
विज्ञापन

श्रावणी उपाकर्म महाविद्यालय के आचार्य देवदत्त शास्त्री के सानिध्य में आयोजित किया गया, जबकि आचार्य क्रांति निर्मल ने वेद मंत्रों के साथ इस पूरे कार्यक्रम को संपन्न करवाया। विप्रजनों ने शिवकुंड में खड़े होकर जलक्रिया के दौरान वेद मंत्रों के द्वारा सभी नदियों का आह्वान कर ऋषि तर्पण व पितृ तर्पण किया।
इसके बाद ब्राह्मणों ने वहीं मंदिर में सप्त ऋषियों का पूजन व हवन कर नए यज्ञोपवीत धारण किए। कार्यक्रम में बतौर यजमान गौड़ सभा के पूर्व प्रधान शिव कुमार मेहता, सह सचिव हेमंत भारद्वाज सिहमा, कार्यकारिणी सदस्य अमित पांडे व मनीष वशिष्ठ आदि ने शिरकत की। महाविद्यालय के 11 नए ब्रह्मचारियों को यज्ञोपवीत धारण कराया गया। आचार्य क्रांति निर्मल ने कहा कि आज श्रावणी पर्व ब्राह्मणों का सबसे बड़ा पर्व है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दिन सभी देवताओं व सप्त ऋषियों का पूजन करते है और अपनी शुद्धि करते हैं। आचार्य ने कहा कि आज संस्कृत दिवस भी है। संस्कृत देववाणी है। इसलिए ब्राह्मणों काे इसका ज्ञान होना चाहिए। आने वाली पीढ़ी को संस्कार देने व सनातन धर्म को बचाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हंसराज मेहता, देशराज मेहता, महेश मेहता, नागेंद्र दत्त शर्मा, गोपाल शास्त्री, राजेश बोहरा शास्त्री, रविंद्र शास्त्री, आचार्य बजरंग शास्त्री, रविंद्र शास्त्री, दीपक शास्त्री, मनोज शास्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed