फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sanjha Morcha held symbolic hunger strike with 21 demands

Mahendragarh-Narnaul News: सांझा मोर्चा ने 21 मांगों को लेकर की सांकेतिक भूख हड़ताल

Thu, 27 Jun 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 27 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sanjha Morcha held symbolic hunger strike with 21 demands
नारनौल। नारनौल डिपो सांझा मोर्चा के सदस्य विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को नारनौल डिपो में सांकेतिक भूख हड़ताल पर रहे। हड़ताल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रही। बुधवार को यूनियन की हड़ताल होने से बसों के आवागमन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

डिपो प्रधान अनिल भीलवाड़ा ने बताया कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो 14 जुलाई को परिवहन मंत्री के अंबाला आवास का घेराव करेंगे। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना था कि हरियाणा सरकार, प्रधान सचिव व महानिदेशक द्वारा कर्मचारियों की मांगों को पूरा न करने व मानी गईं मांगों को लागू न करने के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लेकर सफल बनाया।
विज्ञापन

इस दौरान उनकी मुख्य मांग परिचालक, चालक व लिपिक का ग्रेड पे बढ़ाने, पुरानी पेंशन बहाल की जाए। वर्ष 2016 में लगे चालकों व दादरी डिपो में लगे 52 हेल्पर को पक्का करने, कर्मचारियों के काटे गए अर्जित अवकाश को दोबारा बहाल करने, एलटीसी का भुगतान करने की मांग है। वहीं बकाया बोनस देने, ग्रुप डी के कर्मचारियों को कामन कैडर से बाहर निकाल कर विभागीय सीनियर बनाने, 30 रात्रि ठहराव को काट कर 10 रात्रि ठहराव तक सीमित करने का फरमान वापस लेने, ओवर टाइम गाड़ी के आउट इन समय से देने, विभाग में खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती करने आदि 21 सूत्रीय मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नारनौल डिपो से प्रधान अनिल भीलवाड़ा, युजवेंद्र क्लर्क, जितेंद्र स्याना, सर्व कर्मचारी संघ से प्रधान नीरज, सुंदर बेवल, हंसराज, बिट्टू देवव्रत सीहोर, अजय, सुरेंद्र, महेश, नरेश, मनोज, अनिल, राजसिंह मोहिंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed