फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sanjay Goyal became chairman of Atali Nagar Palika, won by 456 votes

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली नगर पालिका के संजय गोयल बने चेयरमैन, 456 वाेटों से जीत दर्ज की

Thu, 13 Mar 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Goyal became chairman of Atali Nagar Palika, won by 456 votes
फोटो नंबर- 18चेयरमैन संजय गोयल जीत के बाद खुली जीप में लोगों का अ​भिवादन करते। संवाद - फोटो : samvad
नारनौल। अटेली नगर पालिका चुनाव की मतगणना बुधवार को पालिका कार्यालय में संपन्न हुई। चेयरमैन पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुकाबला संजय गोयल और भूपेश गुप्ता के बीच था। संजय गोयल को 2351 और भूपेश को 1895 वोट मिले। संजय गोयल ने प्रतिद्वंद्वी को 456 वोटों से हराकर शहर की चौधर प्राप्त की है।
विज्ञापन

बता दें कि संजय गोयल से पहले उनके दादा गुलजारी लाल नपा चेयरमैन रह चुके हैं। संजय गोयल इससे पहले तीन बार पार्षद मनोनीत हो चुके हैं। अटेली नगर पालिका में 6331 मतदाता स्थायी रूप से रहते हैं। 2 मार्च को हुए मतदान में 4722 मतदाताओं ने मत का प्रयोग कर शहर की सरकार बनाने का फैसला ईवीएम में बंद किया था। इसमें 5 प्रत्याशी चेयरमैन पद के लिए तथा 35 प्रत्याशी पार्षद पद के लिए मैदान में थे। इनमें 21 पुरुष व 14 महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

मतगणना के बाद 4 महिलाओं और 8 पुरुषों ने जीत हासिल की। सबसे रोचक फैसला वार्ड नंबर एक में रहा। जहां शर्मिला देवी ने 305 वोट हासिल कर प्रतिद्वंद्वी दीप्ति कुमारी को 150 वोटों से हराया। बुधवार सुबह 10 बजे तक चेयरमैन और पार्षदों का परिणाम आ गया था। पहले राउंड में तीन वार्डों का परिणाम घोषित किया गया। जीतने वाले पार्षदों के समर्थक 100 मीटर की परिधि से इंतजार करते रहे। जीत की सूचना मिलते ही समर्थकों ने डीजे बजाते हुए एक दूसरे को बधाई दी और शहर में जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
वार्ड 9 में रहा कांटे का मुकाबला, हार-जीत दो वोट पर रही
नगर पालिका अटेली में सबसे कम जीत का अंतर वार्ड नंबर 9 में रहा। जहां केवल दो वोट से मुकेश ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 4 नवनिर्वाचित पार्षद स्नेहलता पहले नगर पालिका की वाइस चेयरमैन रही थीं। वहीं वार्ड नंबर दो के अशोक कुमार ने दूसरी बार जीत हासिल कर वार्ड की बागडोर संभाली है।
इंसेट


मंडी अटेली नगर पालिका चुनाव नतीजे पर एक नजर

वार्ड नंबर विजेता मिले वोट उपविजेता मिले वोट


1 शर्मिला 305 दीप्ति 155

2 अशोक कुमार 159 सुंदर 109

3 प्रेमलता 256 सुनीता 199


4 स्नेहलता 252 मुस्कान 147



5 अनिल 85 पिंकी 65

6 मनीष 197 दीपक 130



7 राकेश 254 गौरव 206

8 अंशुल गोयल 191 दीपांशु 152


9 मुकेश 141 विजय 139
10 अलका 267 नवीता 122


11 मनफूल 163 धर्मेंद्र 133

12 रामकिशन 160 अनुज 148
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed