{"_id":"69f635a47f13077617016d66","slug":"sanitation-workers-strike-extended-until-may-5-narnol-news-c-196-1-nnl1003-139384-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 5 मई तक बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 5 मई तक बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16मांगों को लेकर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल। सफाई कर्मचारियों की चल रही काम छोड़ हड़ताल अब 5 मई 2026 तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय शनिवार को रोहतक में हुई बैठक में लिया गया जिसमें कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर बातचीत के लिए कोई पहल न करने का आरोप लगाया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नारनौल इकाई के करीब 200 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दूसरे दिन भी नगर परिषद परिसर में धरना जारी रहा जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान कर रहे हैं।
हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। मुख्य बाजारों, सड़कों और मोहल्लों में कचरे के ढेर जमा होने लगे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संवाद