{"_id":"6894ecc943f56c3a3a01a2cd","slug":"sanitation-workers-burnt-the-effigy-of-eo-demanding-payment-of-outstanding-arrears-narnol-news-c-196-1-nnl1003-128092-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बकाया एरियर के भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने फूंका ईओ का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बकाया एरियर के भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने फूंका ईओ का पुतला
Thu, 07 Aug 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-26नारनौल के महावीर चौक पर मांगों को लेकर पुतला फूंकते नप सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन काम छोड़कर प्रदर्शन किया। सभी सफाई कर्मचारी नगर परिषद धरना स्थल से प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक तक गए। नप के ईओ दीपक गोयल का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया।
इस मौके पर धरने की अध्यक्षता कर रहे इकाई प्रधान सुरेश कुमार जैदिया ने कहा कि समान काम समान वेतन का एरियर तीन नवंबर 2017 से एक जून 2023 तक जो बनता है उसका भुगतान तुंरत प्रभाव से किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में लगभग सभी नगर पालिका परिषद में एरियर दिया गया है उसके बाद भी नगर परिषद द्वारा कर्मचारियों का एरियर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांग नहीं माने जाने को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसलिए हम अपना आंदोलन व काम छोड़ हड़ताल आगे भी जारी रखेंगे।
इस मौके पर रामौतार दरोगा, प्रताप सिंह दरोगा, राजू दरोगा, महेंद्र चौहान, रमेश कुमार, गिरवर दरोगा, देवानंद, राजू, रोशन, दीपक, आशु, धर्मेंद्र, संतलाल, राजेश, मनोज देवी, ममता देवी, उर्मिला देवी, निर्मला देवी, सविता देवी, बबीता देवी, बॉबी, बबली देवी, मिन्नू देवी, पूनम देवी, सोनिया, मोनिका, सुनीता व मंजू आदि सहित समस्त कर्मचारी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के दूसरे दिन काम छोड़ हड़ताल पर रहने के कारण शहर में झाड़ू नहीं लग पा रही है। नगर परिषद के करीब 15 कर्मचारी शहर से कूड़ा उठान भी करते हैं, जिसमें भी अब परेशानी हो रही है। नगर परिषद के कुल 203 कर्मचारी लगातार दो दिन से काम छोड़ हड़ताल पर है। इसके कारण अब शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमराने लगी है।