{"_id":"696146c38c03996630059613","slug":"sanitation-workers-are-on-strike-the-responsibility-for-sanitation-now-rests-on-hkrnl-narnol-news-c-203-1-mgh1004-123121-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारी धरने पर, एचकेआरएनएल के कंधों पर सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारी धरने पर, एचकेआरएनएल के कंधों पर सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- मोहल्ला खटीकान में लगा गंदगी का ढे़र---संवाद
महेंद्रगढ़। सफाई कर्मचारियों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा है। सफाई कर्मचारी अपनी मांग को लेकर नारनौल में उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर लगे है।
वहीं 12 पक्के कर्मचारी व 12 एचकेआरएनएल कर्मचारियों की मदद से शहर में सफाई कराई जा रही है। शहर के चौक-चौराहों व बाजार में भी डंपिंग प्वाइंटों के ढेरों को भी सात दिन से नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है।
बता दें कि नगर पालिका में 70 सफाई कर्मचारी शहर में सफाई करते है। 2017 से 2023 तक 53 सफाई कर्मचारियों का बकाया एरियर नहीं मिलने के कारण धरने पर बैठे हुए है।
विज्ञापन
धरने पर होने के कारण शहर के मुख्य चौक भगवान परशुराम चौक, सिनेमा रोड, मोहल्ला खटीकान, मोहल्ला सैनीपुरा, बस स्टैंड रोड, रेलवे रोड, मोहल्ला पड़ाव पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नगर पालिका अधिकारी शहर में एचकेआरएन कर्मचारियों से सफाई करवा रहे हैं।
सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि बकाया एरियर को लेकर जिले के सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार के जिले के करीब 250 सफाई कर्मचारियों ने नारनौल में प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनके खातों में बकाया एरियर नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा।
-- -- -- -- -- --
वर्जन:
शहर में एचकेआरएनएल कर्मचारियों की मदद से मुख्य चौक-चौराहों पर लगे गंदगी के ढेर को उठवाया जा रहा है। आमजन से भी सफाई व्यवस्था को बनाए रखने का आह्वान किया है। वे कूड़ा-कचरा डस्टबीन में एकत्रित करके कूड़ा वाहन में डालें।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़