फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sandeep Punia of Haryana won bronze in the Commonwealth Games

CWG: पैदल चाल में संदीप के जीता कांस्य, पिता ने नहीं देखा TV पर मैच, पदक जीतने का पता लगा तो खुशी से झूम उठे

Mon, 08 Aug 2022 02:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह मनोज राजपूत, संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
मनोज राजपूत, संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 02:16 AM IST
सार

परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। संदीप की पत्नी गीता बोलीं कि स्वर्ण पदक नहीं जीतने का मलाल है लेकिन कांस्य पदक जीतना भी गर्व की बात है। सुबेदार संदीप पुनिया राष्ट्रमंडल खेलों में पहुंचने वाले जिले के पहले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Sandeep Punia of Haryana won bronze in the Commonwealth Games
संदीप पुनिया दूसरी ओर संदीप की पत्नी गीता को मिठाई खिलातीं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव सुरहेती जाखल निवासी सुबेदार संदीप पुनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर जिले का ही नहीं देश का भी मान बढ़ाया है। रविवार को जब बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में दस हजार मीटर की पैदल चाल स्पर्धा में संदीप के कांस्य पदक जीतने की सूचना मिली तो परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। परिवार ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 
विज्ञापन


संदीप पूनिया के पिता 70 वर्षीय प्रीतम सिंह सुबह से ही घर से बाहर रहे। उन्हें अपने बेटे पर भरोसा था कि वह पदक जरूर जीतेगा। उन्होंने सुबेदार संदीप पुनिया की पत्नी गीता पुनिया से कहा था कि जब बेटा पदक जीते तो बता देना। वह टीवी नहीं देख पाएंगे क्योंकि मुकाबले के दौरान आने वाले उतार-चढ़ाव के दौरान वह भावुक हो जाते हैं। उन्हें जब पता चला कि बेटे ने पदक जीता है तो वे खुशी से झूम उठे। 
विज्ञापन


वर्ष 1930 में शुरू हुए राष्ट्रमंडल खेलों के 92 वर्ष के सफर में जिले को कोई खिलाड़ी प्रतियोगिता तक नहीं पहुंच पाया था। संदीप पुलिस ओलंपिक में भाग लेने वाले जिले के पहले खिलाड़ी हैं। संदीप पूनिया ने पहले भी ओलंपिक में भाग लेकर जिले की पहचान बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीत का जश्न मनाते।

फरवरी 2021 में रांची में आयोजित हुई 8वीं नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप -2021 में संदीप पूनिया ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने 1 घंटा 20 मिनट 16 सेकेंड में 20 किलोमीटर की दूरी तय की थी। राष्ट्रमंडल खेलों में संदीप ने कांस्य पदक जीत कर जनपदवासियों के 92 वर्षों से पदक के इंतजार को खत्म कर दिया।  

पत्नी गीता बोलीं, कांस्य पदक जीतना भी गौरव की बात
संदीप पूनिया की पत्नी गीता पूनिया ने कहा कि आज का दिन जिले के लिए गर्व का दिन है। संदीप के स्वर्ण पदक नहीं जीत पाने का मलाल है लेकिन राष्ट्रीय स्पर्धा में जिले को कांस्य पदक मिलना भी गर्व की बात है। बताया कि पहले पांच किलोमीटर कीवॉक रेस में वह पहले स्थान पर चल रहे थे। इसके बाद सात किलोमीटर तक रजत पदक की दौड़ में रहे लेकिन महज कुछ ही कदमों से चूकगए। उन्हें गर्व है कि देश की झोली में पदक तो आया।


दो बार ओलंपिक में भी कर चुके हैं देश का प्रतिनिधित्व
जाट रेजिमेंट के सुबेदार संदीप पूनिया दो बार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इससे पहले वह 2016 रियो ओलंपिक में 50 किलोमीटर पैदल चाल में भाग ले चुके हैं। उस समय मौसम की वजह से उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था तथा 33वीं रैंक मिली थी। वर्ष 2021 के दौरान टोक्यो ओलंपिक में भी भाग लिया था। पूनिया ने यह मुकाम हासिल करने के लिए प्रतिमाह 1000 किलोमीटर वॉक रेस का अभ्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed