फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sampling campaign could not start till now, 3 days are left for Holi

Mahendragarh-Narnaul News: अब तक शुरू नहीं हो सका सैंपलिंग अभियान, होली के बचे 3 दिन

Mon, 10 Mar 2025 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sampling campaign could not start till now, 3 days are left for Holi
प्रेम प्रकाश शर्मा
विज्ञापन



नारनौल। होली पर्व पर जरा सोच समझकर मिठाई खरीदें। इस समय सबसे ज्यादा मिलावटी सामान बेचने वाले सक्रिय हो जाते हैं। अभी जिले में त्योहारी सीजन पर सैंपल लेने का अभियान शुरू नहीं किया गया है। इसकी वजह से मिलावटी सामान बेचने वाले दुकानदार बेखौफ होकर बेच रहे हैं। हालांकि, फरवरी में भी खाद्य विभाग ने दो कैंटीन पर सैंपल लिए थे। इसके अलावा भी समय-समय पर सैंपल लेने का कार्य किया जाता है। होली पर्व नजदीक होने पर मिलावटखोर ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। अभी होली के कुछ दिन ही शेष बचे हैं, लेकिन खाद्य विभाग ने सैंपल लेने का अभियान शुरू नहीं किया है।
जिले में नियमित रूप से अभियान शुरू नहीं होने के पीछे खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पास 4 जिलों का अतिरिक्त कार्यभार होना भी है। ऐसे में अब तीन-चार दिन ही होली पर्व के बचे हैं। हालांकि, विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि होली पर्व से पहले जिले में अभियान चलाया जाएगा। अगर अब खाद्य विभाग की तरफ से सैंपल लिए भी जाते हैं तो उसकी रिपोर्ट करीब एक से दो माह बाद आएगी। जिसकी वजह से लोगों को पता नहीं चला पाता है कि उसने जो खाया है वह शुद्ध था या नहीं। त्योहार के समय मिलावटखोर ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में विभाग को मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जल्द शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन



जिले में वर्ष 2024 में 124 से अधिक मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल


खाद्य विभाग की तरफ से समय-समय पर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इनमें से कुछ की जांच रिपोर्ट आ गई। जिन पर जुर्माना लगाने की प्रकिया चल रही है। लेकिन अभी कुछ दुकानदार जुर्माना लगने के बाद भी मिलावटी सामान बेचने से परहेज नहीं कर रहे हैं। बता दें कि 2024 में 124 खाद्य विभाग ने सैंपल लिए थे, इसमें से 25 सैंपल फेल मिले थे। वहीं वर्ष 2024 में करीब 10 लाख रुपये का मिलावटी सामान बेचने वालों पर जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




एफएसओ के पास 4 जिलों का चार्ज


जिले में नियुक्त फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजेश वर्मा के पास फिलहाल 4 जिलों का चार्ज है। उनके पास रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्झर और पलवल जिला है। जिसकी वजह से चारों जिलों में त्योहारी सीजन पर सैंपलिंग प्रक्रिया नियमित नहीं हो पाती है। इसी का फायदा मिलावटखोरी करने वाले भी उठा रहे हैं। इसलिए त्योहारी सीजन में खरीदारी करने वालों को खुद ही सतर्कता बरतनी पड़ेगी।


वर्जन:


जिले में होली से पहले सैंपल लेने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा भी समय-समय पर सैंपल लिए जाते हैं। अगर किसी को मिलावटी सामान बेचने के बारे में जानकारी मिलती है तो वह विभाग को अवगत करवा सकता है ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

डॉ. राजेश वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed