फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   samples sent to 41 patients of cold, cough and fever, 101 have been sampled

सर्दी, खांसी और बुखार के 41 मरीजों के भेजे सैंपल, 101 की हो चुकी है सैंपलिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
samples sent to 41 patients of cold, cough and fever, 101 have been sampled
जिला अस्पताल में मरीजों की लगी लाइन फ़ाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के 41 मरीजों के सैंपल लेकर शनिवार को जांच के लिए गुरुग्राम भेजा है। वहीं वीरवार को भेजे 23 सैंपलों में से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को 43 मरीजों का सैंपल लिया गया था। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। दूसरी ओर छह संदिग्धों को जीएच के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। बता दें कि स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की सैंपलिंग करा रहा है। शनिवार को जीएच में डॉक्टरों की टीम ने 16 मरीजों का सैंपल लिया। जीएच में फ्लू कार्नर व होम शेल्टर के सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की सैंपलिंग की गई। दूसरी ओर अटेली सीएचसी से पांच, महेंद्रगढ़ से छह, नांगल चौधरी सीएचसी से चार, सतनाली सीएचसी से 10 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जीएच डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वीरवार को भेजे गए सभी 23 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार केे 43 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शाम पांच बजे तक रिपोर्ट नहीं आई थी। डॉ. राजेश कुमार ने कोरोना वायरस को लेकर चल रही स्क्रीनिंग के तहत तीसरे दिन 41 की सैंपलिंग की गई। अभी तक 101 मरीजों की सैंपलिंग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पहले 250 लोगों की सैंपलिंग होनी थी। जिसे अब विभाग ने 125 कर दिया है। महामारी प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि कोरोना को लेकर लगातार सैंपलिंग की जा रही है। अभी तक जिले में कोई कोरोना वायरस का मरीज नहीं है। उन्होंने बताया कि छह संदिग्धों मरीजों को जीएच में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें छुट्टी दी जाएगी। --13 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजा, पांच की रिपोर्ट निगेटिव मंडी अटेली। कोरोना मरीजों की जांच अब अटेली सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों ने शुरू कर दी है। कोरोना के संभावित मरीजों के नाक व गले से सैंपल लेकर गुरुग्राम की एक लैब में भेजा जा रहा है। अटेली सामान्य अस्पताल से 13 संभावित कोरोना मरीजों के सैंपल लेकर गुरुग्राम लैब में भेजे गए हैं। जिसमें पहले पांच की रिपोर्ट मिल चुकी है। सभी पांचों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉ. विजय यादव ने बताया कि अभी तक 13 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। अभी तक क्षेत्र में कोई मरीज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed