फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sample for 147 food items in nine and a half months, 26 out of 80 reported failures

साढ़े नौ माह में 147 खाद्य पदार्थों सैंपल लिए,80 की रिपोर्ट में से 26 मिले फेल

Tue, 20 Oct 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sample for 147 food items in nine and a half months, 26 out of 80 reported failures
त्योहारी सीजन को देखते खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से मिठाइयों समेत अन्य के सैंपल लिए जा रहे है। हाल में विभाग ने नारनौल से 11 ऐसे सैंपल लिए थे। इस साल 15 अक्तूबर तक 147 सैंपल लिए गए। इसमें से 80 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 26 की रिपोर्ट फेल मिली है। दूसरी ओर विभाग अभी तक 15 मामलों में कोर्ट में केस कर दिया है। जहां पर फेल हुए मामलों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

बात दें नवरात्र के बाद दीपावली आने वाली है। इस दौरान मिठाई समेत अन्य खाद्य पदार्थों की मांग अधिक रहती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। इसमें खासकर मिठाई व मावा में अधिक मिलावट की संभावना बनी रहती है। ऐसे में विभाग मिठाईयों समेत अन्य का सैंपल लेने में जुट गया है। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन शुरू होते ही मिठाईयां समेत अन्य का सैंपल लेने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह नारनौल में 11 सैंपल लिए गए थे। इसमें बस स्टैंड, नसीबपुर व दौंगडा अहीर के अलावा शहर की दुकानों से भी सैंपल लिए गए थे। इसके अलावा कनीना में सैंपल लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि जिले में अन्य जगहों से भी सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस साल 15 अक्तूबर तक 147 विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। इसमें 80 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 26 की रिपोर्ट फेल मिली हैं। फेल हुए सैंपलों के दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए एडीसी की कोर्ट और जिला कोर्ट में 15 केस दायर किए गए हैं। फेल हुए केस में मसाले, मिठाईयां व तेल समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

एक्सपायरी की डेट लिखनी जरूरी
डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एंव मानक प्राधिकरण ने मिठाईयों पर कब तक खाने के लिए योग्य है अंकित करना अनिवार्य किया हुआ है। ऐसे में दुकानदार जारी हिदायतों को ध्यान में रखकर मिठाई की ट्रे पर इसे जरूर दर्शाये। दुकानदार इसे लेकर गंभीरता बरते। डॉ. सिंह ने कहा कि इसे लेकर दुकानदारों व हलवाइयों को जागरूक भी किया जाएगा। जिससे जारी गाइड लाइन का पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed