फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   sampal fail, action, narnaul

सैंपल फेल मिला तो सचिव के खिलाफ होगी कार्रवाई

Mon, 28 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 28 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
sampal fail, action, narnaul
समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उपायुक्त संजीव वर्मा ने सोमवार लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में रबी फसल की खरीद के संबंध खरीद एजेंसियों द्वारा किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खरीद सुचारु रूप से चलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी मंडियों में पानी, बिजली, शौचालय व साफ-सफाई का विशेष प्रबंध किया  जाए। मंडियों में पेयजल के लिए रखी गई टंकियों की दो दिन के अंदर-अंदर सफाई करवाएं। स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपल भरेगा। अगर इस दौरान किसी का सैंपल फेल मिलेगा तो सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे खुद भी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। संबंधित एसडीएम समय-समय पर मंडियों का  दौरा करेंगे।
विज्ञापन


मंडियों में सुविधाओं पर लगने वाला बजट पूरी ईमानदारी के साथ  खर्च करें तथा किसानों को हर प्रकार की सुविधाएं दें। वर्मा ने कहा कि  नमी नापने के यंत्र सही होने चाहिए। मंडियों में कांटे सही होने चाहिए। इनकी लगातार चेकिंग होनी। वजन में अगर कहीं भी हेराफेरी मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है उससे किसी भी प्रकार का धोखा नहीं होना चाहिए। डीसी ने कहा क िकिसानों की किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसके लिए बारदाना आदि की पूरी व्यवस्था पहले से ही कर लें। इस मौके पर डीएफएससी राणा ने बताया कि जिले में तीन एजेंसियां सरकारी खरीद करेंगी। इस बार 47 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद का लक्ष्य है। पिछले सीजन में 45 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आरएसवर्मा, एसडीएम उमेद सिंह मोहन, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम मनोज खत्री व डीएफएससी राणा के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed