नारनौल। शहीदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. जया शर्मा ने कहा कि इन महानायकों का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संगोष्ठी में सुभाष चंद्र बोस, विनायक दामोदर सावरकर और लाला लाजपत राय के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। मौके पर डॉ. आरके जांगड़ा, धर्मपाल यादव, राजेश जांगड़ा, अरुण सिंह, अमन कुमार, कृष्ण शर्मा, नितिन यादव, नरोत्तम शर्मा, राकेश कुमार, विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद