फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sale of tricolor increased on Independence Day

Mahendragarh-Narnaul News: स्वतंत्रता दिवस को तिरंगे की बिक्री हुई तेज

Thu, 14 Aug 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 14 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sale of tricolor increased on Independence Day
फोटो नंबर-37नारनौल में जन्माष्टमी को लेकर ठाकुरजी के श्रृंगार का सामान खरीदती महिलाएं। संवा
नारनौल। इस बार स्वतंत्रता दिवस व 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी होने के चलते देश भक्ति साथ बांके बिहारी के जयकारे भी गूंजेंगे।
विज्ञापन

ये दोनों पर्व साथ-साथ आने के चलते शहर में जहां ठाकुरजी के शृंगार के सामान की बाजारों में दुकानें सज गई हैं। उन पर जमकर खरीदारी हो रही है। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरंगे झंडे की भी जमकर खरीदारी हाे रही है। शहर में तिरंगे झंडे व ठाकुरजी के शृंगार का सामान बेचने के लिए 25 से 30 दुकानें हैं। इन सभी दुकानों पर तिरंगे के साथ-साथ ठाकुरजी को सजाने का सामान खरीदने के दिनभर भीड़ लगी रहती है। इस बारे में दुकानदार नैनू ड्रेस वाले ने बताया कि 15 अगस्त व जन्माष्टमी साथ-साथ होने के कारण लोग दोनों ही पर्व को जोरशोर मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को लेकर तिरंगे झंडे, तिरंगा पटका, टोपी व रबर बैंड की काफी मांग है। उन्होंने बताया कि तिरंगा झंडा 40 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है, पटके व टोपी 10 रुपये से 50 रुपये तक, रबड़ बैंड 20 से 40 रुपये तक तथा तिरंगे के बैज भी आ रहे जो 10 रुपये से एक सौ रुपये तक हैं। ये सभी सामान स्कूलों में कार्यक्रम व अन्य स्थानों पर आजादी का जश्न मनाने को लेकर खरीदे जा रहे हैं। वहीं अगले दिन जन्माष्टमी का पर्व होने के चलते मंदिरों व घरों में ठाकुरजी को सजाने के लिए पोशाक व शृंगार का सामान भी खूब बिक रहा है।
विज्ञापन

बाजार में विभिन्न प्रकार के लड्डू गोपाल भी आ रहे हैं जो 100 रुपये से 5000 रुपये तक है। इसी तरह ठाकुरजी को झूलाने के लिए झूले 200 रुपये से 2500 रुपये तक के हैं। इसी तरह भगवान की पोशाक साइज के अनुसार रेट हैं। बाजार में जन्माष्टमी को लेकर बांसुरी, मोर पंख, मुकुट, माला व कुंडल आदि अनेक चीजें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed