फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   salary, acount, employ, cas

सैलरी खाते में आई फिर भी कर्मचारियों के हाथ खाली

Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
 बैंकों में कर्मचारियों की सैलरी आ गई है, मगर कैश नहीं होने के कारण कर्मचारियों के हाथ दिसंबर माह के पहले दिन कुछ भी नहीं लगा। शहर के अधिकांश बैंकों में माह के पहले दिन के चलते सुबह से दोपहर तक काफी भीड़  लगी रही, मगर लोगों को पैसे नहीं मिले। अधिकांश बैंकों में कैश की समस्या आ  रही है। कई बैंकों में दस-दस रुपये की पुरानी गड्डी दी जा रही है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

दिसंबर माह की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में कर्मचारियों के एकाउंटों में उनकी सैलरी भी आनी शुरू हो गई है, मगर जिला के बैंकों में  कैश की भारी किल्लत बनी हुई है। नोटबंदी के बाद वीरवार को 23 वे दिन भी नारनौल के अधिकांश बैंकों में कैश नहीं आया। जिसके कारण लोग परेशान हैं।  कुछ एकआध बैंक में दो से चार लाख रुपये तक ही कैश पहुंचा। जिसको बैंक  कर्मचारियों द्वारा दो-दो हजार रुपये करके बांटा गया। इससे लोगों की  परेशानियां कम नहीं हुई।
विज्ञापन

-बाहर से नहीं आ रहा कैश
एक बैंक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बाहर से बिल्कुल भी कैश नहीं आ रहा। कुछ कैश स्टेट बैंक आफ पटियाला से लेकर काम चलाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया  कि सोमवार से बैंकों में कोई भी नई करेंसी नहीं आई है। इसलिए लोगों को  दस-दस व 50-50 रुपये के नोटों की गड्डी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-23 वें दिन भी लगी रही लाइनें
बैंकों  में कैश भी नहीं था। कुछ मुख्य बैंकों में दो लाख तो कहीं तीन लाख रुपये तक कैश ही आया। इस कैश को पाने के लिए भी 23 वें दिन सुबह से दोपहर तक  लाइनें शहर के मुख्य बैंकों के बाहर लगी रही।
-23 वें दिन नहीं खुले कोई एटीएम
वीरवार  को 23 वें दिन शहर में कोई भी एटीएम नहीं खुले। जिसके कारण लोगों की  परेशानी ज्यादा बढ़ गई। एटीएम नहीं खुलने के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा।

नारनौल में नहीं स्वाइप का चलन
बेशक  महानगरों में स्वाइप मशीन व पेटीएम के जरिये पेमेंट हो रही है। इससे लोगों  को कुछ राहत मिल रही हो, मगर नारनौल शहर में इनका कोई खास चलन नहीं है।  कुछ एक बड़े शोरूम व होटल संचालक ही स्वाइप मशीन रख रहे हैं। वे भी इन मशीनों को छुपाकर रखते हैं, उनका विश्वास ज्यादा कैश में ही है। वहीं  पेटीएम जैसी कोई भी मांग नारनौल शहर में नहीं है। इस ओर दुकानदार कोई  इंटरेस्ट भी नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed