फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sakshi of Nangal Katha scored 548 marks in NEET

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल काठा की साक्षी ने नीट में 548 अंक पाए

Sun, 15 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sakshi of Nangal Katha scored 548 marks in NEET
फोटो नंबर- 27साक्षी।
नारनौल। गांव नांगल काठा की साक्षी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 548 अंक प्राप्त किए। साक्षी के इस प्रदर्शन से उन्हें एक अच्छे सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की संभावना है। साक्षी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए दादा होशियार सिंह, दादी सूरता देवी, पिता मास्टर नवरत्न प्रकाश, माता बीना देवी ने बताया कि हमें उम्मीद है कि सफलता प्राप्त करेगी। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन




परीक्षा में अनुज ने प्राप्त की सफलता
नारनौल। गांव जैलाफ निवासी अनुज ने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में ऑल इंडिया ओबीसी रैंक 1757 के साथ उत्तीर्ण कर क्षेत्र और परिवार व गांव का नाम रोशन किया। अनुज के पिता शीशराम व मां सुनीता ने अनुज की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अनुज बचपन से ही होनहार रहा है। अनुज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनों को दिया। इस अवसर पर अनुज के ताऊ जगमाल सिंह, ताई सावित्री देवी, दादा दाता राम, दादी मूर्ति और बड़े दादाजी ताराचंद ने अनुज की सफलता पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed