फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sakat Chauth is today; women will observe the Tilkut fast: Rahul Bhardwaj

सकट चौथ आज, महिलाएं रखेगी तिलकुट व्रत : राहुल भारद्वाज

Tue, 06 Jan 2026 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sakat Chauth is today; women will observe the Tilkut fast: Rahul Bhardwaj
फोटो संख्या:57 ज्योतिषी राहुल भारद्वाज।
महेंद्रगढ़। माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को तिल चतुर्थी या तिलकुट का व्रत मंगलवार को रखा जाएगा। यह चतुर्थी भगवान गणेश और संकटा माता को समर्पित है। ये व्रत संतान के लिए रखा जाता है। व्रत करने से संतान पर आने वाली कष्ट बाधाएं दूर होती है साथ ही सुख, सौभाग्य, सफलता मिलती है। संतान प्राप्ति के लिए भी तिलकुटा चौथ व्रत रखा जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज गढ़ी ने बताया कि सर्वार्थ सिद्धि योग, कुमार योग व आगारिक योग में तिलकुटा चौथ मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं उपवास रखेंगी। तिलकुट चौथ की कथा सुनेंगी और चंद्रमा को अर्घ्य देकर उपवास खोलेंगी। इस दिन रात 8:59 बजे चंद्रमा का उदय होगा।
विज्ञापन

मान्यताओं के अनुसार माघ मास की इसी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश ने अपने जीवन का सबसे बड़ा संकट टाला था। इसी दिन उन्होंने अपने माता-पिता (शिव-पार्वती) की परिक्रमा कर यह सिद्ध किया था कि माता-पिता के चरणों में ही समस्त ब्रह्मांड का वास है। इस दिन व्रत रखने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और संतान पर आने वाले सभी संकटों को दूर कर देते हैं, इसीलिए इसे सकट चौथ कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इस व्रत में तिल का विशेष महत्व
सकट चौथ के दिन तिल का विशेष महत्व होता है। इस दिन तिल से बने व्यंजन जैसे तिल के लड्डू, तिलकुट आदि का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि तिल का दान करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। इस दिन दान-पुण्य करना भी शुभ माना गया है। काले तिल, गुड़, घी, गर्म कपड़े और अन्न का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed