{"_id":"60f711598ebc3e6d411547e8","slug":"saink-sadans-will-be-built-in-eight-districts-narnol-news-rtk618413434","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 जिलों में एकीकृत सैनिक सदन बनाए जाएंगे : ओम प्रकाश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 जिलों में एकीकृत सैनिक सदन बनाए जाएंगे : ओम प्रकाश यादव
विज्ञापन
अपने आवास पर लोगों की समस्याए सुनते हुए राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सैनिकों के कल्याण के लिए राज्य के 8 जिलों में एकीकृत सैनिक सदन बनाए जाएंगे। इनके निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। यादव सोमवार देर सांय अपने आवास पर लोगों की समस्या सुन उनका समाधान कर रहे थे।
राज्यमंत्री ने कहा कि नारनौल, पलवल, पानीपत, झज्जर, जींद, नूहं, फतेहाबाद तथा रेवाड़ी जिलों में सैनिक सदनों का चरणबद्ध तरीके से निर्माण करवाया जाएगा। इनमें से कुछ जिलों में सदनों के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोसली और दादरी सैनिक रेस्ट हाउस का निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत हो चुका है, जिसको शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक सैनिक सदन के निर्माण पर करीब 12 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। इनमें सैनिक विश्राम गृह, जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय, सामुदायिक हाल, पॉलीक्लीनिक्स, सीएसडी कैंटीन, स्टील्ट पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था की जाएगी। इनमें लिफ्ट एवं रैम्प का प्रावधान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सेवानिवृत्त एवं सेवारत सैनिकों का डाटा तैयार करेंगे, जिसे विभाग की वेबसाइट पर लोड किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग में आईटी सैल बनाया जाएगा, जोकि पूरी गतिविधियों को अपडेट रखेगा।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे विभाग के ढांचागत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य स्तर तथा जिला स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगाएं। इसके साथ ही उन्होंने रेवाड़ी के सैनिक स्कूल तथा ईसीएच अस्पताल के भवन निर्माण संबंधी जानकारी प्राप्त की और उसे शीघ्र तैयार करवाने के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त पंचकूला रेस्ट हाउस सहित राज्य के अन्य रेस्ट हाउस की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा इनके संबंध में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।